पहाड़ी राज्यों में भी गर्मी का सितम, कई जिलों में Heat Wave का अलर्ट

उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों में पारा लगातार बढ़ रहा है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्र में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भयंकर हीट वेव पड़ रही है। यहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। अगर बात हिमाचल प्रदेश की करें तो यहां 10 शहरों का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया जबकि 4 शहरों में तापमान 40 डिग्री तक दर्ज किया गया है।

हमीरपुर जिले के नेरी का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, हिमाचल में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ कई जगहों पर भीषण गर्मी हो रही है तो कहीं बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर में आज से हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के भी कुछ शहर इस समय लू से प्रभावित है। वहीं, कई जिलों में आग की घटनाएं भी देखने को मिल रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी हीट वेव का दौर वापस लौट आया है। जम्मू शहर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

3 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

3 hours ago