आप नेता प्रदीप छाबड़ा का निधन
चंडीगढ़ के पूर्व महापौर और आम आदमी पार्टी के नेता प्रदीप छाबड़ा का निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और दो बेटियां हैं। आप नेता के बेटे पुनीत छाबड़ा ने कहा कि उनके पिता का पीलिया का इलाज चल रहा था और उन्होंने सुबह तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। पुनीत ने कहा, “हमने उन्हें चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।” छाबड़ा चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के सह-प्रभारी थे। वह ‘पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड’ के अध्यक्ष भी थे।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…