Haryana: कुरुक्षेत्र में ट्रक की टक्कर के बाद कार में आग लगने से 3 लोगों की मौत
कुरुक्षेत्र जिले में पिहोवा के पास एक ट्रक की टक्कर के बाद कार में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना सोमवार रात की है और मृतकों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पिहोवा पुलिस थाने के प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि चारों युवक जब परीक्षा देने के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे तभी पिहोवा-कुरुक्षेत्र मार्ग पर उनकी कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद कार में आग लग गई।
बता दें कि, तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एक युवक को वाहन से बाहर निकाल लिया जिसकी पहचान आशीष के रूप में हुई है। मृतक राजस्थान के पिलानी और हरियाणा के रोहतक के रहने वाले थे।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…