चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां भारत के सामने बांग्लादेश की टीम होगी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने हाल ही में घरेलू वनडे सीरीज में इंग्लैंड का क्लीन स्वीप किया। अब देखना होगा कि कप्तान किस प्लेइंग 11 के साथ इस मुकाबले में उतरते है। यह मैच भारतीय समयानुसार 2 बजकर 30 मिनट पर होगा।
वहीं, इस मुकाबले में रोहित शर्मा कुछ बदलाव कर सकते है। विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल को मौका दिया जाएगा। जबकि, सुंदर और हर्षित राणा की जगह जडेजा और शमी की एंट्री होगी। इस टुर्नामेंट में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर धांसू आगाज करना चाहेगी। दुबई स्टेडियम में टीम इंडिया का वनडे फॉर्मेट में अब तक बेहद शानदार प्रदर्शन रहा है। अब तक भारतीय टीम ने दुबई में एक भी वनडे मैच नहीं हारा है।
आपको बता दें कि, भारतीय टीम ने दुबई के स्टेडियम में अब तक कुल छह वनडे मुकाबले खेले है जिनमें से उसे 5 में जीत हासिल हुई जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच टाई रहा। इसी मैदान में भारत ने वनडे में पाकिस्तान और बांग्लादेश को 2-2 बार हराया है।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर.
बांग्लादेशी टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…