दिल्ली CM के शपथ ग्रहण समारोह में बारिश न बिगाड़ दे खेल ? ट्रैफिक एडवाइजरी हुई जारी

शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होगी। रामलीला मैदान में आज दोपहर सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा। वहीं, नई सरकार के शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ 6 मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। वहीं, इन मंत्रियों के नाम भी सामने आ गए है। मंत्रियों की सूची में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज सिंह और रविंद्र राज के नाम शामिल है।

वहीं, इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे। जबकि, बीते कई दिनों से समारोह की तैयारियां चल रही है। इसे भव्य बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

बता दें कि, मौसम विभाग ने दिनभर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में रात से ही हल्की बारिश हो रही है।  हालांकि दोपहर तक मौसम में सुधार हो सकता है चूंकि शपथ ग्रहण समारोह खुले मैदान में आयोजित हो रहा है, ऐसे में बारिश से आयोजन प्रभावित हो सकता है।

ट्रैफिक एडवाइजरी हुई जारी

दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। वहीं, कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए हैं. राजघाट, दिल्ली गेट, आईटीओ, अजमेरी गेट, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, भभूति मार्ग, डीडीयू मार्ग और झंडेवालान के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक बीएस जेड मार्ग, जेएलएन मार्ग, अरुणा आसफ अली रोड और अन्य प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है।

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे प्राइवेट व्हीकल्स की बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। वहीं, इसके अलावा निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों का ही इस्तेमाल करने और सड़क किनारे व्हीकल्स खड़ा न करने का अनुरोध किया गया है।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली की चौथी महिला CM का शपथ ग्रहण समारोह आज, 6 मंत्री भी लेंगे शपथ

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

2 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

2 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

2 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

2 hours ago