CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर.

अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पत्थर से चेहरे को कुचल दिया गया है, जबकि पैर में भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं. गुरुवार शाम से छात्र गायब था. अगली सुबह जब योग करने पहुंचे लोगों ने शव को देखा. मामला उदयपुर थाना थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सलका निवासी (15 साल) वीरेंद्र कंवर गुरुवार शाम को घर से खेलने की बात कहकर निकला था. रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन करनी शुरू की. लेकिन काफी ढूंढने के बावजूद नाबालिग का पता नहीं चल सका.

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची. निरीक्षण करने पर देखा कि शव पर चोट के निशान हैं. चेहरे को भारी पत्थर से कुचला गया है. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच में सामने आया कि वह सलका हाईस्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ाई करता था. इधर घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Rupesh Jha

Recent Posts

TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

कोलकाता/नई दिल्ली   चुनाव आयोग ने टीएमसी में टूट के बाद ममता बनर्जी गुट को नए…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना…

रायपुर: प्रदेश में अधोसंरचना विकास को गति देने और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मजबूत…

1 hour ago

कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण….

रायपुर: युवाओं को विकास के केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ की श्री विष्णु देव साय…

1 hour ago

महंगे रेटिनॉल सीरम का देसी विकल्प, गाजर और एलोवेरा से बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग सीरम घर पर

 बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर बारीक रेखाएं (फाइन लाइन्स), झुर्रियां, स्किन का ढीलापन और…

1 hour ago

भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में…

2 hours ago

रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में चल रही है. हाल ही में इसका…

2 hours ago