रायपुर.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले के अमलीपदर दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना करेंगे और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:05 बजे रायपुर से रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे अमलीपदर पहुंचकर श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित पूजा-अर्चना कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे दोपहर 3 बजे तक मंदिर परिसर में रहेंगे और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करेंगे। यहां वे भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम करीब 4 बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे।सरकार के अनुसार इस दौरे का उद्देश्य क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा के साथ धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना भी है।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 2 अगस्त को होगा।…
मुंबई डिजिटल पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल NPCI आपके डिजिटल डेटा…
नई दिल्ली हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड विडा (Vida) ने नया स्कूटर लॉन्च किया…
इंदौर इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन पर नया अपडेट हैं. मध्य प्रदेश के जिन जिलों से रेल…