आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 29वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला गया। दिल्ली की टीम लगातार 4 मुकाबले जीतकर आई थी और उसे मुंबई के हाथों इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, उनके कप्तान अक्षर पटेल पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
बता दें कि, दिल्ली को अपने होम ग्राउंड में मिली हार के बाद मौजूद सीजन में जीत का सिलसिला भी टूट गया है। करुण नायर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन दिल्ली के मध्यक्रम के बिखरने के साथ ही लगातार तीन रन आउट के कारण दिल्ली कैपिटल्स को अपने ही घर में हार का सामना करना पड़ा।
आईपीएल के एक बयान में कहा गया, ‘आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता (अनुच्छेद 2.22) के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…