भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी गिरफ्तार, भारत लाने की प्रक्रिया तेज

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेल्जियम से उसकी गिरफ्तारी की गई है। मेहुल चोकसी की ये गिरफ्तारी पंजाब नेशनल बैंक घोटाला केस में हुई है। चोकसी पर आरोप है कि उसने लगभग 14000 करोड़ का घोटाला किया है।  ये एक्शन भारत की अपील पर लिया गया है, जिसके बाद भगोड़े चोकसी को भारत लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। ये जानकारी भारतीय जांच एजेंसियों के हवाले से सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस को हटाए जाने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई ने बेल्जियम से उसके प्रत्यर्पण के लिए कदम आगे बढ़ाए हैं।

13,850 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी करने का आरोप

चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स और अन्य ने कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके PNB के साथ धोखाधड़ी का अपराध किया, जिसमें धोखाधड़ी से एलओयू यानि लेटर ऑफ अंडरटेकिंग जारी करवाए गए और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना एफएलसी यानि विदेशी ऋण पत्र को बढ़ाया गया। बैंक को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाया। ईडी ने अब तक चोकसी के खिलाफ तीन आरोप पत्र दायर किए हैं। सीबीआई ने भी उसके खिलाफ इसी तरह के आरोप पत्र दायर किए हैं। चोकसी पर बैंक से 13,850 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

भगोड़ा चोकसी भारत से एंटीगुआ भाग गया था

बता दें कि भगोड़ा मेहुल चौकसी 2017 में निवेश के जरिए भारत से एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता लेकर भाग गया था। जनवरी 2018 में घोटाले की खबर सार्वजनिक होने और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने से पहले ही चोकसी भारत से एंटीगुआ भाग गया था। उसके खिलाफ इंटरपोल वारंट भी जारी किए गए थे और भारत वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण की कार्यवाही शुरू की गई थी। चोकसी ने प्रत्यर्पण आदेशों के खिलाफ अपील की थी और उस समय के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा था कि अपील खत्म होने के बाद चोकसी को प्रत्यर्पित किया जाएगा। इस वक्त चोकसी कथित तौर पर अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा था, जोकि बेल्जियम की नागरिक है। चोकसी को 15 नवंबर, 2023 को बेल्जियम के अधिकारियों ने एफ रेजीडेंसी कार्ड जारी किया था। उसने रेजीडेंसी हासिल करने के लिए बेल्जियम की सरकार को गलत जानकारी दी थी। उसने अपनी एंटीगुआ की नागरिकता के बारे में भी नहीं बताया था। अब उसका अगला कदम कैंसर के इलाज के लिए स्विट्जरलैंड भागने का था. हालांकि उससे पहले ही उसके ऊपर शिकंजा कस गया।

 

admin

Recent Posts

ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद प्लेइंग इलेवन पर उठे सवाल, तीसरे टेस्ट में ग्रीन और इंग्लिस की हो सकती है वापसी

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में पारी और 31…

56 minutes ago

खाटूश्यामजी दर्शन से पहले बड़ा हादसा: पुणे से आ रही श्रद्धालुओं की बस खड़े ट्रक से टकराई, 25 से ज्यादा घायल, 4 की हालत गंभीर

सीकर, 23 अक्टूबर 2026। राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे…

1 hour ago

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

नई दिल्ली शनिवार (24 अक्टूबर) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल…

2 hours ago

उड़ता तीर’ मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और राहुल बोस की अदाकारी ने जमाया रंग

बॉलीवुड में जासूसी, देशभक्ति और कॉमेडी का तड़का लगाकर दर्शकों को हंसाने और रोमांचित करने…

2 hours ago

अनाहत सिंह का धमाका, सिलिकॉन वैली ओपन के सेमीफाइनल में पहली बार बनाई जगह

 नई दिल्ली भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह का अमेरिका में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. आठ…

2 hours ago