Uncategorized

संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर एक बार फिर हो सकता है बुलडोजर एक्शन.. ऐसा क्यों है देखिए ये खबर ?

संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सांसद पर एक बार फिर बुलडोजर एक्शन की तैयारी है। दरअसल प्रशासन ने संभल सांसद के घर के खिलाफ तीसरा और आखिरी नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब न मिलने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की तैयारी भी शुरू कर दी है। प्रशासन ने नोटिस में 4 जनवरी तक जवाब मांगा है।

बता दें कि, अगर 4 जनवरी तक नोटिस का जवाब प्रशासन को नहीं मिलता है तो 4 जनवरी के बाद सीधे कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में कहा गया है कि दीपा सराय में जो मकान का निर्माण कार्य चल रहा है उसका नक्शा पास नहीं कराया गया है। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने स्पष्ट किया कि अब और कोई नोटिस जारी नहीं किया जाएगा। बल्कि सीधी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम वंदना मिश्रा के मुताबिक सांसद को 28 दिसंबर को तीसरा और आखिरी नोटिस भेजा गया था। अधिकारियों की मानें तो सांसद को बगैर नक्शा पास कराए मकान बनाए जाने पर पूर्व में प्रशासन दो नोटिस भेज चुका है। पहले भी सांसद ने घर के बाहर नाली की सीढ़ियों पर बुलडोजर चल चुका है। दूसरी ओर सांसद जियाउर्रहमान बर्क का कहना है कि वह दूसरे ही नोटिस का जवाब दाखिल करा चुके हैं। अब तीसरा नोटिस न उन्हें मिला है और न जारी होना चाहिए। दूसरा नोटिस मिलने पर हमने अपना जवाब दाखिल करा दिया था। अब तीसरे नोटिस के जारी होने की जानकारी नहीं है। और तीसरा नोटिस जारी होने का मतलब भी क्या है जब जवाब दे चुके हैं।

बता दें कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ पुलिस ने पहले ही हिंसा भड़काने का मुकदमा दर्ज किया था और फिर गाड़ी से संबंधित आदेश की जांच शुरू की थी। इसके बाद, बिजली चोरी के मामले में सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर 1.91 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था। सांसद के घर की बिजली काट दी गई थी। इसके अलावा उनके पिता पर भी जूनियर इंजीनियर को धमकाने का मामला दर्ज किया गया था। अब प्रशासन ने सांसद के घर पर कार्रवाई के लिए बुलडोजर की योजना बनाई है, जो कि इस विवाद की गंभीरता को और बढ़ा सकती है।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago