Uncategorized

राजधानी में अतुल सुभाष जैसा केस आया सामने ! पत्नी से परेशान होकर पति ने की खुदकुशी

इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत से पहले का वीडिया सोशल मीडिया पर आप सभी ने जरूर देखा होगा लेकिन ऐसा ही एक मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भी अब सामने आया है। पुनीत के परिवार वालों ने सोचा नहीं था कि साल के अंत में उनका बेटा इस तरह से उन्हे छोड़कर चला जाएगा। दरसअल दिल्ली के मॉडल टाउन में रहने वाले पुनीता खुराना का परिवार साल 2024 को कभी नहीं भूल पाएगा। 31 दिसंबर की शाम को मॉडल टाउन इलाके के कल्याण विहार में रहने वाले पुनीत खुराना ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की।

बता दें कि, पुनीत खुराना की शादी साल 2016 में शादी हुई थी। उनका पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था। पुनीत के परिवार का आरोप है वो अपनी पत्नी से परेशान था। पुनीत ने भी अतुल सुभाष की तरह आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाया था जो की पुलिस के पास है। हालांकि उस वीडियो में पुनीत ने किन बातों का जिक्र किया है ये सामने नहीं आया है लेकिन परिवार के मुताबिक पुनीत ने आखिरी बार पत्नी से फोन पर बात की थी।

वहीं, परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पुनीत और उनकी पत्नी के बीच फोन पर बिजनेस को लेकर बातचीत हुई थी। दरअसल पुनीत और उनकी पत्नी का बेकरी का बिजनेस था और दोनों उसमें पार्टनर थे। परिवार का आरोप है कि उनका तलाक का केस चल रहा है इसका ये मतलब नहीं है कि वह उसको बिजनेस से अलग कर देंगे।

पुनीत की मां का कहना है कि पुनीत की पत्नी ने दोनों के बीच की कॉल रिकॉर्डिंग किसी रिश्तेदार को भेज दी थी जिसके बाद पुनीत ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने पुनीत की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने उसकी पत्नी को फोन जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। हालांकि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ ये तो जांच का विषय है। लेकिन पुनीत खुराना की आत्महत्या के केस के बाद फिर से हम सबके सामने अतुल सुभाष का वो वीडियो सामने आ जाता है जिसमे अतुल आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर सवाल उठा रहे थे।

admin

Recent Posts

चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी….

रायपुर: द क्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से विकसित हो…

1 hour ago

सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया…..

रायपुर: सरगुजा संभाग में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान और पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम…

1 hour ago

अखिलेश के बयान पर धामी का पलटवार, बोले- उत्तराखंडियों का अपमान बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम की ओर से आयोजित…

1 hour ago

अशासकीय माध्यमिक स्कूलों में भर्ती से हटी रोक, खाली पद भरने का रास्ता साफ

उत्तराखंड के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती का…

1 hour ago

ईरान युद्ध के बीच UAE के समुद्र में फैला तेल, कई बीच बंद

अबू धाबी   संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के समुद्री तटों के पास एक क्षतिग्रस्त टैंकर…

1 hour ago