देश

AIR INDIA के विमान में बम की धमकी, तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर इमरजेंसी घोषित

मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही AIR INDIA की एक फ्लाइट में बम की धमकी के बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूरी तरह से आपातकाल घोषित कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बम निरोधक दस्ते सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसी विमान का पूरी तरह से निरीक्षण कर रही है।

बता दें कि, AIR INDIA की मुंबई-तिरुवनंतपुरम फ्लाइट AI 657 को फिलहाल के लिए आइसोलेशन बे में रखा गया है और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। विमान कंपनी AIR INDIA ने एक बयान में बताया कि मुंबई से तिरुवनंतपुरम की यात्रा के दौरान AI 657 में सुरक्षा संबंधी खतरे की विशेष जानकारी मिली और चालक दल ने यात्रियों की सुरक्षा को सबसे पहले प्राथमिकता देते हुए सभी प्रक्रिया का पालन किया।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि, विमान के चालक दल के सदस्य और सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है। ‘एअर इंडिया’ अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।’’

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही विमान तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचा तभी पायलट ने विमान में बम होने की सूचना दी। विमान में 135 यात्री सवार थे और अभी तक यह सामने नहीं आया है कि धमकी कहां से आई और किसने दी।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

10 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

11 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago