बदलापुर मामले पर Bombay High Court ने लिया स्वतः संज्ञान
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर कस्बे के एक स्कूल में दो बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले का बंबई उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया है। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ आज इस मामले की सुनवाई करेगी।
बता दें कि, स्कूल के एक सहायक द्वारा दो बच्चियों का कथित यौन उत्पीड़न किए जाने का मामले सामने आने के बाद बदलापुर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। वहीं, शहर में इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई है। आरोपी को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने स्कूल के शौचालय में बच्चियों का कथित यौन-उत्पीड़न किया था।
वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की जांच के लिए सीनियर आईपीएस अधिकारी आरती सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल ( SIT) के गठन का आदेश दिया है। बता दें कि, एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को आरोपी की पुलिस हिरासत 26 अगस्त तक बढ़ा दी है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…