Categories: देश

वोटिंग के बगैर ही सूरत जीत गई BJP, कांग्रेस कैंडिडेट के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ?

लोकसभा चुनाव के लिए कई चरणों में मतदान हो रहा है और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे, लेकिन मतदान से पहले ही बीजेपी ने एक सीट जीत ली है. सूरत सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने निर्विरोध जीत हासिल की. कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने और अन्य सभी उम्मीदवारों द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध चुना गया। अब सवाल उठता है कि सूरत में कांग्रेस के उस उम्मीदवार का क्या हुआ, जिसे बीजेपी ने बिना वोट के जीत लिया था?

दरअसल, रविवार को निर्वाचन अधिकारी ने सूरत सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का नामांकन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में प्रथम दृष्टया विसंगति होने के बाद रद्द कर दिया था. इतना ही नहीं, कुंभानी का नामांकन रद्द होने के बाद पार्टी के वैकल्पिक उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले सुरेश पडसाला का नामांकन पत्र भी रद्द कर दिया गया. नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन यानी सोमवार को आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिनमें बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्यारेलाल भारती और अधिकतर निर्दलीय शामिल हैं.

सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी अपने तीन प्रस्तावकों में से एक को भी चुनाव अधिकारी के सामने पेश नहीं कर पाए, जिसके बाद उनका नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया गया. कुंभाणी के नामांकन फॉर्म में तीन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में गड़बड़ी को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाए थे. सूरत से कांग्रेस के वैकल्पिक उम्मीदवार सुरेश पडसाला का नामांकन फॉर्म भी अमान्य कर दिया गया, जिससे कांग्रेस सूरत सीट के लिए चुनावी मैदान से बाहर हो गई.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रिटर्निंग ऑफिसर सौरभ पारधी ने अपने आदेश में कहा कि कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभानी और सुरेश पडसाला द्वारा जमा किए गए चार नामांकन फॉर्म खारिज कर दिए गए क्योंकि पहली नजर में प्रस्तावकों के हस्ताक्षरों में विसंगतियां पाई गईं और वे वास्तविक नहीं लगे. रिटर्निंग ऑफिसर सौरभ पारधी के आदेश में कहा गया है कि कांग्रेस कैंडिडेट के प्रस्तावकों ने अपने हलफनामे में कहा कि उन्होंने स्वयं फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं.

यहां हैरानी की बात है कि कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभानी के तीनों प्रस्तावक उनके अपने रिश्तेदार थे. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, नीलेश कुंभानी के जिन तीन प्रस्तावकों ने अपना हस्ताक्षर फर्जी होने का दावा किया है, उनमें एक उनके बहनोई, दूसरा भतीजा और तीसरा उनका एक बेहद करीबी बिजनेस पार्टनर था. इस तरह से नीलेश कुंभानी को अपनों ने ही धोखा दे दिया.

प्रस्तावकों के सिग्नेचर वाले दावे के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने नीलेश कुंभानी को अपना जवाब दाखिल करने के लिए एक दिन का समय दिया था. इसके एक दिन बाद कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभानी अपने अधिवक्ता के साथ चुनाव अधिकारी के पास आये, मगर उनके साथ तीन प्रस्तावकों में से कोई नहीं आया. रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश में कहा गया है कि कांग्रेस उम्मीदवार के वकील के अनुरोध पर जांचे गए वीडियो फुटेज में भी हस्ताक्षरकर्ताओं की उपस्थिति नहीं पाई गई. हालांकि, कांग्रेस ने कुंभानी के तीनों प्रस्तावकों के अगवा किए जाने का आरोप लगाया है.

कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि नीलेश कुंभानी का नामांकन भाजपा के इशारे पर रद्द किया गया. पार्टी ने कहा कि वह इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देगी. इससे पहले भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी.आर.पाटिल ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘सूरत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पहला कमल भेंट किया है. मैं सूरत लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई देता हूं.’ भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सभी 26 सीट पर जीत हासिल की थी.

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

2 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

2 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

3 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

3 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

3 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

3 hours ago