Categories: मनोरंजन

सुपरस्टार सिंगर 3 : विद्या बालन हुईं अथर्व बख्शी की गायिकी से भाव विभोर, पति को फोन कर की ये मांग

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ में इस वीकेंड ‘श्रीमती स्पेशल’ एपिसोड में ज़बरदस्त धमाल मचा। इस एपिसोड में प्रतियोगियों ने दिग्गज महिलाओं को श्रद्धांजलि दी, जिनमें कालबेलिया लोक नृत्यांगना और पद्मश्री गुलाबो सपेरा, निर्मला पापड़ वाली और भारतीय नौसेना की सेवानिवृत्त कमांडर प्रभा लाल शामिल थीं।

इस खास मौके पर, ‘दो और दो प्यार’ फिल्म की शानदार जोड़ी – विद्या बालन और प्रतीक गांधी – बतौर मेहमान शो में शामिल हुए और दर्शकों का मनोरंजन बढ़ाया।

झारखंड के हज़ारीबाग के 12 वर्षीय अथर्व बख्शी ने अपनी दिल छू लेने वाली गायकी से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने अपनी टीम के कप्तान और इस परफॉर्मेंस में पियानो बजाने वाले पवनदीप राजन के साथ ‘हमारी अधूरी कहानी’ गाने का जादुई संस्करण प्रस्तुत किया।

अथर्व की गायकी ने खास मेहमान विद्या बालन को इतना प्रभावित किया कि वे भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, “अथर्व, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपकी परफॉर्मेंस ने मेरे दिल को गहराई से छू लिया है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूँ कि मुझे आपको गाते हुए देखने का मौका मिला। 12 साल की उम्र में, आपने मेरे अंदर मजबूत भावनाएँ जगाने में कामयाब रहे। आपके पूरे गाने के दौरान मेरे रोंगटे खड़े रहे और मैं अभी भी भावुक हूँ। सच कहूँ तो, मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। आपकी प्रतिभा असाधारण है।”

विद्या बालन ने आगे कहा, “मैं अभी अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर और सभी निर्माताओं से संपर्क कर रही हूँ और उनसे आग्रह कर रही हूँ कि वे आपको गाने का मौका दें। आप वाकई इसके हकदार हैं। और यह उन अद्भुत बातों में से एक है जो मुझे यहाँ के बच्चों के बारे में पसंद है, वे अपना 100% देते हैं, जो हमारे लिए बहुत प्रेरणादायक है।”

सुपर जज नेहा कक्कड़ भी अथर्व की परफॉर्मेंस से मंत्रमुग्ध हो गईं और उन्होंने कहा, “अथर्व की शानदार परफॉर्मेंस से मेरी आँखों में आँसू आ गए। खासकर इसलिए क्योंकि विद्या मैम, आपकी फिल्म के इस गाने की धुन बहुत भावुक है। 12 वर्षीय अथर्व की परफॉर्मेंस देखकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैं यकीन नहीं कर पा रही हूँ कि आपने इतना अच्छा गाया। बैंड के शानदार प्रदर्शन ने पूरे कार्यक्रम की सुंदरता को और भी बढ़ा दिया।”

विद्या बालन इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने अथर्व के गाने का वीडियो अपने पति को शेयर किया और उनसे अनुरोध किया कि वे उनकी आवाज़ सुनें और उन्हें गाने का मौका दें।

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

1 hour ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

1 hour ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

2 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

2 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

2 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

2 hours ago