Uncategorized

Haryana: विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने जारी की मेनिफेस्टो समिति की सूची

भाजपा ने प्रदेश मेनिफेस्टो समिति की सूची जारी कर दी है। इस कमेटी का गठन हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर किया गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की तरफ से ये नियुक्तियां की गई है। इस समिति का प्रमुख पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ को नियुक्त किया गया है और इसके अलावा 14 और सदस्यों को नियुक्त किया गया है।

वहीं, इस समिति में कृष्ण लाल पंवार, रणबीर गंगवा, वेदपाल एडवोकेट, विपुल गोयल, किरण चौधरी, भव्य बिश्नोई, सुनीता दुग्गल, भूपेश्वर दयाल, सत्यप्रकाश जरावता, अभय सिंह यादव, संजय शर्मा, मदन गोयल और रोजी मलिक आनंद को सदस्य बनाया गया है।

बता दें कि, चुनाव आयोग ने राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 4 अक्टूबर को परिणामों की घोषणा की जाएगी। वहीं, चुनाव की तारीखों के एलान के बाद प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago