PM मोदी के साथ मलेशिया के PM की द्विपक्षीय मुलाकात
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के दौरे पर आए मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम का आज राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे को गले लगाया। मलेशिया के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में भी शिरकती की।
आपको बता दें कि, इससे पहले मलेशिया के पीएम ने दिल्ली स्थित महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी के आमंत्रण पर भारत के तीन दिवसीय दौरे अनवर इब्राहिम सोमवार को भारत पहुंचे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
बता दें कि, मलेशिया के पीएम की ये पहली भारत यात्रा है। इस दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री ने दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की।
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के…