देश

BJP : BJP ने लॉन्च किया लोकसभा चुनाव का कैंपेन , थीम सॉन्ग लिखा- सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, इसलिए सब मोदी को चुनते हैं

BJP : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के 3 दिन बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 का कैंपेन लॉन्च कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कैंपेन का शुभारंभ किया।

इस दौरान भाजपा का खास चुनावी थीम सॉन्ग भी जारी किया गया। ‘सपने नहीं हकीकत को बुनते हैं-तभी तो सब मोदी को चुनते है’। पार्टी का कहना है कि ये स्लोगन असल में जनता के बीच से ही आया है। भाजपा ने कहा कि जनता की भावना को समझते हुए इस स्लोगन को पार्टी ने अपनाया है। पार्टी ने कहा है कि नया स्लोगन पार्टी की मोदी की गारंटी अभियान का पूरक है।BJP

इसके साथ ही PM मोदी ने जनता से 2024 चुनाव के लिए भाजपा के चुनावी घोषणापत्र के लिए सुझाव मांगा है। उन्होंने कहा कि नमो ऐप और https://www.narendramodi.in/ पर मेनिफेस्टो को लेकर सलाह दे सकते हैं।BJP

आने वाले दिनों की भी प्लानिंग
भाजपा के इस चुनावी अभियान के कई भाग होंगे। कैंपेन का थीम सॉन्ग आज रिलीज किया गया है, जो कि बेहद इमोशनल अंदाज में पेश किया गया है। आने वाले दिनों में पार्टी डिजिटल होर्डिंग्स, डिस्प्ले बैनर और डिजिटल फिल्में भी रिलीज करने की योजना बनाई गई है। कैंपेन में इस बात पर जोर किया जाएगा कि PM मोदी ने जो वादा किया, उसे पूरा किया।BJP

PM मोदी बोले- युवाओं पर देश को विकसित करने की जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वोटर्स डे के मौके पर फर्स्ट टाइम वोटर्स को वर्चुअली संबोधित किया। मोदी ने युवाओं से कहा- आपको अगले 25 साल में अपना और देश का भविष्य तय करना है। स्थानीय, जिले, राज्य और केंद्र स्तर पर होने वाले चुनाव में आपकी जिम्मेदारी बड़ी होगी।BJP

PM मोदी ने कहा- जिस तरह 1947 से 25 साल पहले युवाओं पर देश को आजाद कराने का दारोमदार था। उसी तरह 2047 तक यानी अगले 25 सालों में आप पर भारत को विकसित देश बनाने की जिम्मेदारी है। आज के भारत में आपका नाम स्वर्णाक्षरों में कैसे लिखा जाए, ये आपको तय करना है। पूरी खबर पढ़ें…BJP

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago