बिजुरी पुलिस द्वारा गुम सुदा बालिका को 24 घंटे में दस्तयाब कर उसके माता पिता को किया सुपुर्द ।

बिजुरी 

 पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर  विक्रान्त मुराब जी के द्वारा अधिक से अधिक गुम इंसान बालक/बालिकाओ की दस्तयाबी करने हेतु आदेशित किया गया है जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  जगन्नाथ मरकाम एवं एस. डी.ओ.पी. कोतमा मती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस द्वारा द्वारा दिनांक 28/07/2026 को गुम शुदा बालिका को जैतहरी से दस्तयाब कर उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया । 

घटना विवरणः- मामले का विवरण इस प्रकार है कि 26/07/2026 को फरियादी अपने छोटे भाई के साथ उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.07.26 को सुबह 08.00 बजे से परिवार सहित खेत में काम करने के लिये चले गये थे मेरी लडकी उसकी दादी के साथ घर में थी फिर शाम को 05.00 बजे खेत से वापस आये  तो माँ बताई कि नातिन घर मे नही है बिना बताये कहीं चली गई है मोहल्ला पडोस में तलाश कर चुकी हूँ लडकी का पता नहीं चला फिर मैं तथा मेरे भाई लोग मोहल्ला पडोस एवं सभी संभावित स्थानों में पता किया तो लडकी का पता नहीं चला मेरी लडकी अपना मोबाइल फोन साथ में रखी है जो बंद बता रहा है मेरी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।  

दौरान विवेचना गुम सुदा बालिका के जैतहरी तरफ होने की सूचना मिली जो तत्काल टीम रवाना कर गुम सुदा बालिका की दस्तयाबी दिनांक 28/07/2026 को प्रकरण कायमी के २४घंटे के अंदर की गई ।    

गुम  सुदा की दस्तयाबी से परिजनो मे खुशी वापस लौट आई जिससे पुलिस टीम का आभार व्यक्ति किए ।  
            
उक्त कार्यवाही में निरी विकास सिंह ,सउनि कमलेश तिवारी , सउनि प्रदीप अग्निहोत्री, आर. आनन्द बैस ,आर. लक्ष्मण डांगी की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

Rupesh Jha

Recent Posts

एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

 नागोया एशियाई खेलों के लिए बहुचर्चित कोस्टा सेरेना क्रूज जहाज में ठहरे कुछ भारतीय खिलाड़ियों…

51 minutes ago

मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

नई दिल्ली पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की पोल खुल गई है। सट्टेबाजी के…

1 hour ago

67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम

67 साल की एक्ट्रेस नीना गुप्ता बॉलीवुड में पिछले कुछ समय के अंदर अपना बड़ा…

1 hour ago

iPhone 18 की बिक्री के बीच गाजियाबाद Apple Store का बदला नजारा, सुबह से नहीं दिखी भीड़

गाजियाबाद  दिल्ली और नोएडा में iPhone 18 के लिए रात के 12 बजे से ऐसी…

2 hours ago

TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

कोलकाता/नई दिल्ली   चुनाव आयोग ने टीएमसी में टूट के बाद ममता बनर्जी गुट को नए…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना…

रायपुर: प्रदेश में अधोसंरचना विकास को गति देने और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मजबूत…

2 hours ago