BIHAR VOTER LIST: JDU सांसद गिरिधारी यादव के बयान पर मचा बवाल
बिहार में विधानसभा चुनाव (BIHAR VOTER LIST) नजदीक हैं और इसी बीच चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट (BIHAR VOTER LIST) की SIR प्रक्रिया को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों का कहना है कि, ये सरकार की एक चाल है, जिससे कुछ खास वर्ग के वोटरों को लिस्ट से हटाया जा सके। अब इस मुद्दे पर JDU के अंदर से भी विरोध की आवाज उठी है।
JDU के वरिष्ठ सांसद गिरिधारी यादव ने सार्वजनिक रूप से SIR (BIHAR VOTER LIST) पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि, चुनाव आयोग को इस प्रक्रिया के लिए कम से कम छह महीने का समय देना चाहिए था।उन्होंने सवाल उठाया है कि, “अगर लोकसभा चुनाव में वोटर लिस्ट (BIHAR VOTER LIST) सही थी, तो अब कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव के लिए वही लिस्ट गलत कैसे हो सकती है ?”
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “क्या मैं गलत वोटर लिस्ट (BIHAR VOTER LIST) के आधार पर सांसद चुना गया हूं ? अगर ऐसा है तो पूरे चुनावी सिस्टम पर सवाल उठते हैं।”गिरिधारी यादव की बयान से विपक्ष को सरकार पर हमला करने का एक नया मौका मिल गया है।
गिरिधारी यादव के बयान (BIHAR VOTER LIST) के बाद JDU नेतृत्व ने नाराजगी जताई है। पार्टी ने 24 जुलाई को कारण बताओ नोटिस भेजा है। ये नोटिस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान ने जारी किया।नोटिस में कहा गया है कि “चुनावी साल में इस तरह की सार्वजनिक टिप्पणी से पार्टी को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है और इससे विपक्ष को भी फायदा हुआ है।”
साथ ही कहा गया कि, JDU हमेशा चुनाव आयोग और EVM पर भरोसा करती आई है, चाहे वे इंडिया गठबंधन का हिस्सा रही हो या अब NDA के साथ हो।पार्टी ने गिरिधारी यादव से कहा है कि, वे 15 दिनों के भीतर नोटिस (BIHAR VOTER LIST) का जवाब दें। अगर वे जवाब नहीं देते या जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों का कहना है कि पार्टी के शीर्ष नेताओं को ये बयान बहुत खल गया है (BIHAR VOTER LIST) और आगे कार्रवाई भी हो सकती है।गिरिधारी यादव के बयान से विपक्षी दलों – RJD, कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों – को सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। इन दलों ने कहा कि, “अब खुद सत्ताधारी दल के नेता भी मान रहे हैं कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हो रही है।”
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सरकार पहले से ही इस मुद्दे पर दबाव में थी, और अब अपने ही सांसद के बयान से उसकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।जैसे-जैसे बिहार में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वोटर लिस्ट (BIHAR VOTER LIST) का मुद्दा बड़ा राजनीतिक हथियार बनता जा रहा है। गिरिधारी यादव की टिप्पणी से JDU को झटका जरूर लगा है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वे अपने बयान पर कायम रहते हैं या पार्टी के दबाव में सफाई देते हैं। आने वाले कुछ दिन बिहार की राजनीति में अहम मोड़ ला सकते हैं।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…