बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। हाल ही में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात के बाद कई कयास लगाए गए थे कि क्या नीतीश कुमार एनडीए का चेहरा होंगे। इस पर अब जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने स्पष्ट किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नीतीश कुमार ही एनडीए के नेतृत्व और चेहरा होंगे। संजय झा ने कहा कि इस बात में किसी भी तरह का संदेह नहीं है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बिहार की जनता के पास विकास के मुद्दे पर वोट मांगने के लिए एकजुट होकर जाएगा।
संजय झा ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह सिर्फ संविधान को लेकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि बिहार की जनता समझदार है और अपने हिसाब से वोट देती है। उन्होंने यह भी कहा कि हालिया लोकसभा चुनाव में जदयू के प्रदर्शन को देखकर यह स्पष्ट है कि जनता का समर्थन हमारे साथ है। इस दौरान वह दरभंगा में एम्स के शिलान्यास स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
संजय झा ने बिहार के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार को दो एम्स का सौभाग्य मिला है। यह सिर्फ मिथिला क्षेत्र के लिए नहीं, बल्कि पूरे उत्तर बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को दरभंगा में एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम को नीतीश कुमार के नेतृत्व में ऐतिहासिक बनाया जाएगा।
संजय झा ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह संविधान का सहारा लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि उनका अपना कोई ठोस एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए सकारात्मक सोच के साथ चुनाव में विकास की बात करेगा और जनता से काम के आधार पर वोट मांगेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनता काम देखकर वोट देती है, और एनडीए कार्यकर्ताओं को यह उम्मीद है कि आगामी चुनावों में भी बिहार की जनता समर्थन देगी।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…