Uncategorized

Border Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के टीम का किया एलान

Border Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी सरजर्मी पर भारतीय टीम को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला पर्थ में 22 नवंबर को खेला जाएगा। बॉर्डर-गावस्कर को लेकर ऑस्टेलिया टीम ने पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया टीम का कप्तान पैट कमिंस को बनाया गया है। 13 सदस्यीय टीम में ओपनर नाथन मैकस्वीनी और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस को शामिल किया है। वहीं, पहले टेस्ट में उस्मान ख्वाजा के साथ मैकस्वीनी के ओपनिंग करने की संभावना है। वहीं, स्कॉट बोलैंड को बैकअप तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में जगह मिली है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बैली ने कहा, ‘हमें भरोसा है कि नाथन ने वे गुण प्रदर्शित किए हैं, जो उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार करेंगे। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में उनका हालिया रिकॉर्ड भी मजबूत है। साउथ ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए उनका प्रदर्शन शानदाक रहा. यह हमारे इस विचार का समर्थन करता है कि वह टेस्ट क्रिकेट में दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। इसी तरह जोश शेफील्ड शील्ड प्रतियोगिता में शानदार फॉर्म में रहे और वह टेस्ट टीम में जगह पाने के हकदार हैं।’Border Gavaskar Trophy
पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क

5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदरBorder Gavaskar Trophy

रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago