Bihar Flood News
Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है, जब नेपाल ने कोसी और गंडक बराज से कुल 10.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा। नेपाल प्रभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश चलते कोसी नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हुई है, जिससे प्रशासन की चिंताएँ बढ़ गई हैं।
कोसी नदी का जलस्तर बीते 24 घंटों में लगभग 4 लाख क्यूसेक बढ़ गया है। नेपाल के बराह क्षेत्र से दोपहर 1 बजे 4 लाख 45 हजार 550 क्यूसेक और कोसी बराज से 5 लाख 21 हजार 455 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। इस स्थिति से सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया, कटिहार और भागलपुर जिलों में भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है।Bihar Flood News
जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट जारी किया है। सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार स्वयं तटबंध के इलाकों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में नेपाल प्रभाग में 200 एमएम से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिसके कारण कोसी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।Bihar Flood News
प्रशासन ने माइकिंग के माध्यम से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कोसी बराज का डिस्चार्ज पिछले 56 वर्षों में सबसे अधिक हो सकता है।
नेपाल के फतुहा पुल के समीप (लालबकेया) नदी का बांध टूट गया है, जिससे भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति को देखते हुए वाहनों का परिचालन भी रोक दिया गया है।
कोसी नदी के जलस्तर में उछाल के कारण सुपौल में नेपाल सीमा से सटे इलाकों में बाढ़ का पानी फैलना शुरू हो गया है। लोग तटबंध के इलाकों से पलायन कर रहे हैं, और दहशत का माहौल है।
प्रशासन ने शनिवार सुबह कोसी बराज से 4 लाख 80 हजार 495 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया है और दोपहर 12 बजे 6 लाख 81 हजार 639 क्यूसेक पानी के डिस्चार्ज की संभावना जताई है।Bihar Flood News
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…