बिहार विधानसभा चुनाव: AI अंदाज में दिखे लालू यादव
बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, और राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। इसी बीच RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक नया तरीका अपनाया है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शेयर किया है। इस वीडियो में उनका वर्चुअल अवतार यानी AI वर्जन नजर आ रहा है, जिसमें उन्होंने ‘चरवाहा विद्यालय‘ की बात उठाई है और एक खास संदेश दिया है।
लालू यादव ने वीडियो में बताया कि, देश के गांवों में लाखों बच्चे, बुजुर्ग और गरीब परिवार के लोग आज भी गाय, भैंस, बकरी और सूअर चराने का काम करते हैं। ऐसे बच्चों के लिए शिक्षा के मौके कम होते हैं। इसी जरूरत को देखते हुए उन्होंने 1991 (इक्यानबे) में मुजफ्फरपुर में ‘चरवाहा विद्यालय‘ की शुरुआत की थी, जिसका उद्घाटन 1992 में हुआ। ये स्कूल खास तौर पर समाज के सबसे वंचित तबके के बच्चों के लिए बनाया गया था, ताकि वे भी पढ़-लिख सकें और आगे बढ़ सकें।
लालू यादव का मानना है कि, शिक्षा के बिना समाज में बदलाव नहीं आ सकता। उनका AI अवतार इस वीडियो में यही संदेश दे रहा है – “पढ़ना-लिखना सीखो”।
AI वर्जन वीडियो के साथ लालू यादव ने कैप्शन में लिखा है-
“जहां सत्ता पर नियंत्रण नहीं होता और न्याय कुछ चुनिंदा लोगों के लिए आरक्षित रहता है, वहां लोकतंत्र फल-फूल नहीं सकता। जहां समानता और न्याय नहीं होता, वहां शांति नहीं रह सकती।”
इस संदेश के जरिए उन्होंने ये बताने की कोशिश की है कि आज के दौर में सरकार को सबके लिए समान न्याय और अवसर देना चाहिए।
लालू यादव ने अपने एक और पोस्ट में PM नरेंद्र मोदी और CM नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि –
“वर्तमान और भविष्य भूल, इतिहास में जीने वाले प्राणी, अपना कुछ किया नहीं, दूसरों का किया कहा नहीं।”
इस टिप्पणी से लालू ने संकेत दिया है कि मौजूदा सरकारें केवल पिछली सरकारों की आलोचना करती हैं, जबकि खुद कोई ठोस काम नहीं कर रही हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है। इस बार का चुनाव कई मायनों में खास है क्योंकि अब राजनीतिक दल तकनीक का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। चाहे वो RJD हो या JDU, सभी पार्टियां सोशल मीडिया, AI वीडियो, डिजिटल मैसेजिंग और ग्राफिक्स के जरिए जनता तक पहुंचने की कोशिश में लगी हैं।
RJD ने लालू यादव के AI वर्जन को लॉन्च कर एक नई शुरुआत की है, जो युवाओं और सोशल मीडिया यूजर्स को खासा प्रभावित कर रही है। तेजस्वी यादव भी अपने चुनाव प्रचार में डिजिटल माध्यमों का खुलकर उपयोग कर रहे हैं।
जहां सत्ताधारी दल चुनाव से पहले योजनाओं की घोषणाओं में लगे हैं, वहीं विपक्ष अपराध को बड़ा चुनावी मुद्दा बना रहा है। लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव बिहार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार को घेर रहे हैं।
बिहार चुनाव में अब AI की एंट्री हो चुकी है और लालू यादव ने इस तकनीक के जरिए राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। ‘चरवाहा विद्यालय’ की पुरानी यादों के साथ-साथ उन्होंने लोकतंत्र, न्याय, शिक्षा और समानता जैसे अहम मुद्दों को उठाया है। अब देखना ये होगा कि जनता इस डिजिटल अंदाज को कितना पसंद करती है ?
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…