PCB अध्यक्ष का बड़ा बयान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से मिली करारी हार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष (PCB) मोहसिन नकवी ने निराशजनक बताया है। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान के के पास अच्छे खिलाड़ियों का मजबूत पूल नहीं है जो जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय टीम में शामिल खिलाड़ियों की जगह ले सकें।
नकवी ने कहा,‘‘‘यह हार बेहद निराशाजनक है। समस्या यह है कि चयन समिति के पास ऐसे खिलाड़ियों का पूल नहीं है जो जरूरत पड़ने पर सीनियर खिलाड़ियों की जगह ले सकें।’’
(PCB) नकवी ने आगे कहा,‘‘बांग्लादेश के खिलाफ हार दुखद है लेकिन चयन समिति ने टीम प्रबंधन को 17 खिलाड़ी दिए थे। अगर कोच या कप्तान ने इनमें से कुछ खिलाड़ियों को बाहर रखा तो यह उनका फैसला है। हो सकता है कि उन्होंने गलती की हो लेकिन इसका चयन समिति से कोई लेना देना नहीं है।’’
(PCB) बता दें कि, पाकिस्तान ने घरेलू धरती पर अपना आखिरी टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2021 में रावलपिंडी में जीता था। इस बीच उसे पांच मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पाकिस्तान इस सीरीज के शुरुआती मैच में विशेषज्ञ स्पिनर के बिना उतरा। उसने चार तेज गेंदबाजों को टीम में रखा लेकिन उसका यह फैसला गलत साबित हुआ।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…