Uncategorized

Noida: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, चार बदमाश गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन बदमाशों राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए।

उन्होंने आगे बताया कि, आरोपियों की पहचान बदायूं जिले के निवासी पुरुषोत्तम, अमरोहा जिले के निवासी इमरान उर्फ चाचा, शाहजहांपुर जिले के निवासी सुधीर गुप्ता और हमीरपुर जिले के निवासी धीरेंद्र उर्फ वीर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि फेज-तीन पुलिस थाने की टीम गढ़ी गोल चक्कर के पास जांच कर रही थी तभी दो मोटरसाइकिल आती दिखीं जिन पर चार लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा लेकिन वे पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे बाद पुलिस ने पीछा कर उन्हें घेर लिया। अवस्थी ने कहा, ‘‘खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस दल पर गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। धीरेंद्र, पुरुषोत्तम और इमरान पैर में गोली लगने (मुठभेड़) से घायल हो गए जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।’’

उन्होंने आगे बताया कि इनके पास से तीन देसी तमंचे, मोटरसाइकिल, विभिन्न जगहों से लूटे हुए 14 मोबाइल फोन तथा 8,000 रुपये बरामद किए गए।

admin

Recent Posts

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

36 minutes ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

36 minutes ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

46 minutes ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

47 minutes ago

अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल, जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर….

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की…

49 minutes ago