नागपुर में हुई हिंसा मामले में नया अपडेट सामने आया है। नागपुर के गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दंगाइयों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में घटना के मास्टरमाइंड का खुलासा हुआ है। एफआईआर के मुताबिक माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के शहर अध्यक्ष फहीम शमीम खान की अध्यक्षता में 50 से 60 लोगों ने अवैध रूप से पुलिस स्टेशन पर भीड़ इकट्ठा की।
देर रात कोर्ट ने आरोपियों को 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस मामले को लेकर सुनवाई जिला सत्र न्यायलय में रात 2.30 बजे तक चली। वहीं, पुलिस ने अब तक 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से 36 को कल जिला सत्र न्यायलय में पेश किया गया जबकि, 6 आरोपियों का सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है।
वहीं, नागपुर हिंसा में महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की खबर भी सामने आई है। नागपुर पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों ने शिकायत दर्ज करवाई है। इनके मुताबिक उपद्रवियों ने उनके साथ बदसलूकी की, छेडछाड़, अश्लील हरकत वाले इशारे और वर्दी खींचने का आरोप लगाया है जिसको लेकर एक एफआईआर भी दर्ज की गई है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।
वहीं, इस हिंसा मामले की जांच में एक और खुलासा हुआ है कि, उपद्रवियों में से ज्यादातर लोग पास के ही मस्जिद में इफ्तार कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक इनमें से कई ने नमाज पढ़ी उसके बाद इफ्तारी की और फिर हिंसा करने सड़क पर उतरे। वहीं, अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि मस्जिद पर एकत्रित हुई भीड़ को किसी ने बरगलाया था ?
बता दें कि, 17 मार्च को भड़की हिंसा के बाद महाराष्ट्र के नागपुर के 10 पुलिस थाना क्षेत्रों में दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है। पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हिंसा कैसे शुरू हुई और कुछ लोगों ने अचानक इसे कैसे भड़काया।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…