Categories: Uncategorized

BIG NEWS : केजरीवाल सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा

Raaj Kumar Anand From Aam Aadmi Party : दिल्ली की अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ( Raaj Kumar Anand ) ने मंत्री पद छोड़ दिया है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार पर आम आदमी पार्टी के रुख पर सवाल उठाए हैं. वह सामाजिक मामलों के मंत्रालय के प्रभारी थे। मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी में नहीं जा रहे हैं.

अपने इस्तीफे के बाद राजकुमार आनंद ने कहा कि वह भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए पार्टी में शामिल हुए थे लेकिन अब वह इस बात से निराश हैं कि पार्टी खुद भ्रष्टाचार के जाल में फंस गई है। अरविंद केजरीवाल ने एक बार कहा था: “जब राजनीति बदलती है, तो देश बदलता है।” लेकिन दुर्भाग्य से आज हमें यह कहना पड़ रहा है कि राजनीति नहीं, राजनेता बदले हैं। मैंने  अपना इस्तीफा राज्य सीएम ऑफिस को सौंप दिया है. इस सरकार में मंत्री के रूप में काम करना मेरे लिए असहज हो गया है.

राजकुमार आनंद ने कहा: “मुझे नहीं लगता कि हमारे पास कोई नैतिकता बची है जिसे नियंत्रित किया जा सके। इस पार्टी में दलितों आदि का कोई सम्मान नहीं है. इसमें कहीं भी दलित और पिछड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व नहीं है. इन कारणों से मेरे लिए इस पार्टी में रहना मुश्किल हो गया है, इसलिए मैं पार्टी और मंत्री पद दोनों छोड़ रहा हूं.

मैं अपने आपको भारी महसूस कर रहा था, लेकिन अब इस्तीफे के बाद काफी हल्का महसूस कर रहा हूं. मैं कोई पार्टी नहीं जॉइन करना चाहता हूं. मुझे कोई ऑफर नहीं दे रहा है.

ये तो वह बातें रहीं, जो राजकुमार आनंद ने इस्तीफा देने के बाद कहीं, लेकिन इस्तीफा देने के ठीक दो घंटे पहले तक वह आम आदमी पार्टी का सपोर्ट करते हुए, मोदी सरकार को घेरने में लगे हुए थे.

उन्होंने संजय सिंह का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था कि, ‘कितनी हास्यास्पद बात है कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री (@BhagwantMann) और एक सांसद को मुलाकात के लिए टोकन नंबर दिया जाता है. फिर मुलाकात को Cancel कर दिया जाता है. तिहाड़ Jail के अधिकारी मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं.

बता दें कि बीते साल नवंबर में जब ईडी ने सीएम केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) को जब शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया था तो इससे ठीक पहले ईडी ने मंत्री राजकुमार आनंद ( Raaj Kumar Anand ) के आवास पर छापा मारा था.

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

9 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

10 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

11 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

11 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago