Lok Sabha Election 2024 : भोजपुरी सिंगर पवन सिंह काराकाट से लड़ेंगे चुनाव

Pawan Singh : भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने घोषणा की है कि वह बिहार की काराकाट सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या किसी पार्टी के टिकट पर इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है.

पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह ने अपने X हैंडल से किए एक पोस्ट में लिखा, ‘माता गुरुतरा भूमेरू अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा. मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा. जय माता दी.’

हम आपको बता दें कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से पवन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. न्होंने बीजेपी से टिकट मिलने पर खुशी जताते हुए आसनसोल से अपना खून-पसीने और रोजी-रोटी का रिश्ता बताया था| लेकिन अगले ही दिन उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया और निजी कारणों का हवाला देते हुए आसनसोल चुनाव में भाग लेने से इनकार कर दिया. इस बीच बीजेपी ने पवन सिंह की जगह आसनसोल से एसएस अहलूवालिया को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा करकट सीट से एनडीए के उम्मीदवार हैं.

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago