देश

UP नंबर की बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने बदला अब ये नियम

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक बड़ा और सख्त निर्णय लिया है। अब प्रदेश में मोटरसाइकिल, स्कूटी या किसी भी दोपहिया वाहन की खरीद के समय हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है।

वहीं, इस नियम के तहत वाहन खरीदते समय खरीदार को दो हेलमेट खरीदना होगा, जिसमें एक हेलमेट चालक के लिए और दूसरा पीछे बैठने वाले यात्री के लिए होगा। सरकार का कहना है कि इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा बढ़ेगी।

बता दें कि इसके अलावा, दोपहिया वाहन बेचने वालों को भी मोटरसाइकिल या स्कूटी खरीदने वालों को दो हेलमेट देना अब जरूरी होगा। हेलमेट जो कि ISI मार्क के होंगे और इस हेलमेट की कीमत वाहन खरीदने वाले को ही देना होगा। वहीं यूपी परिवहन आयुक्त किंजल सिंह की तरफ से प्रदेश के सभी डीलरों को यह निर्देश भेज दिया गया है।

बता दें कि, पहले भी राज्य में दोपहिया वाहन डीलरों को हेलमेट नहीं खरीदने की बिक्री न करने का आदेश दिया गया था लेकिन इसका बहुत ज्यादा असर नहीं हुआ। यूपी में सड़क दुर्घटना की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खास तौर पर दो पहिया चालकों की हादसे में मौत होने का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में शक्त कानून लागू करने का फैसला किया गया है। राज्य सरकार ने माना है कि सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ने से सरकार पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ता है. सरकार को कई हादसों में मुआवजा देना पड़ता है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago