Uncategorized

रामपुर में बंदर ने ‘लूटे’ 1 लाख रुपये, छत से की नोटों की बारिश!

यूपी के रामपुर जिले में नोटो की बारिश होने लगी और उन्हें लूटने के लिए लोगों में होड़ मच गई। दरअसल, एक बंदर ने घर की खूंटी में टंगा थैला चुरा लिया जिसमें एक लाख रुपये थे। बंदर थैला चुराने के बाद घर की दूसरी मंजिल में चढ़ गया और वहां से नोटों को नीचे फेंकने लगा।

वहीं, जब मकान मालिक ने शोर मचाना शुरू किया औऱ लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद बंदर के चुंगल से रुपयों से भरा थैला वापस लिया जा सका। मामला शाहबाद थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला बेदान का है। यहां बंदरों का बढ़ता आतंक लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।

बता दें कि, इलाके में इस घटना के बाद लोग काफी हैरान है। मिली जानकारी के मुताबिक शुरूआत में तो रहागीरों और बच्चों को लगा कि ये नकली नोट गिर रहे है लेकिन जब लोगों को पता लगा कि नोट असली है तो नीचे भीड़ एकत्रित हो गई और बंदर काफी आराम से घर की दूसरी मंजिल से नोट निकाल-निकाल कर उड़ा रहा था। लोगों को बंदर से थैला लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ी जिससे पीड़ित की मेहनत की कमाई बच सकी।

बता दें कि, यह कोई पहली घटना नहीं है जब बंदरों ने नोट उड़ाए हो इससे पहले भी कोतवाली के सामने डायल 112 के पुलिसकर्मियों का वॉलेट लेकर भी बंदर पेड़ पर चढ़ गए थे और नोट बरसाए थे। इतना ही नहीं, तहसील में बैनामा कराने आए एक व्यक्ति के ढाई लाख रुपये भी बंदरों ने छीन लिए थे और तब भी इसी तरह नोटों की बारिश हुई थी।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago