Categories: Uncategorized

बजट 2024 में सोना-चांदी पर बड़ा ऐलान

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया है. उन्होंने महिलाओं व युवाओं के साथ नई टैक्स स्कीम चुनने वालों को डबल तोहफा भी दिया है. मोबाइल फोन और सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटा दी गई है. 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप कराने का प्रस्ताव रखा है. इस तरह के कई बड़े ऐलान है जो वित्त मंत्री ने किए हैं.बजट में गोल्ड पर 6 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी कम होने की खबर के बाद से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भूचाल आ गया है. गोल्ड के दाम 3,700 रुपए से ज्यादा सस्ते हो गए हैं. देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि गोल्ड और सिल्वर की इंपोर्ट ड्यूटी में 6 फीसदी की कटौती का ऐलान किया गया है. वहीं दूसरी ओर प्लेटिनम में 6.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी का ऐलान हुआ है. इस ऐलान के बाद से एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर बजट में क्या ऐलान हुआ है और इस ऐलान का असर देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर किस तरह का देखने को मिल रहा है.

सोना-चांदी पर टैक्स हुआ कम

देश में गोल्ड और सिल्वर के टैक्स में कटौती की गई है. इस कटौती के तहत देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोना और चांदी के इंपोर्ट ड्यूटी पर से 6 फीसदी की कटौती कर दी है. इससे पहले गोल्ड 15 फीसदी का टैक्स लगाया जा रहा था. जानकारों की मानें तो वित्त वर्ष 2023 में, भारत का सोने का आयात अनुमानित 2.8 लाख करोड़ रुपए था और 15 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी के साथ इंडस्ट्री ने 42,000 करोड़ रुपए होने का अनुमानित भुगतान किया था. इस फैसले के बाद देश में गोल्ड और सिल्वर के दाम में गिरावट देखने को मिलेगी. साथ आम लोगों को काफी राहत भी मिलेगी.

एमसीएक्स पर गोल्ड में बड़ी गिरावट

इस फैसले के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर गोल्ड के दाम में 3518 रुपए की गिरावट देखने को मिल रही है और दाम 69,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ चुके हैं. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड की कीमत में 3,700 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है. जिसके बाद दाम कीमतें कारोबारी सत्र के दौरान 69,020 रुपए प्रति दस ग्राम तक नीचे चली गई. एक दिन पहले गोल्ड की कीमतें 72,718 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago