Categories: Uncategorized

AAP नेता अनुराग ढांडा का शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा का हमला

हरियाणा में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्राइवेट स्कूलों में महंगी फीस को लेकर दिए गए प्रदेश की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के बयान पलटवार किया है। अनुराग ढांडा ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दिए जाने के बारे में सीमा त्रिखा ने जो बयान दिया, वह बीजेपी की सोच को दरसाता है। उनके बयान से गरीबों के बच्चों को शिक्षा के प्रति बीजेपी का चेहरा बेनकाब हो गया है।साथ ही अनुराग ढांडा ने कहा कि बीजेपी की सरकार नहीं चाहती कि गरीब का बच्चा अच्छी पढ़ाई करे।वहीं बीजेपी की सोच के उलट केजरीवाल की गारंटी है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हरियाणा के हर बच्चे को शानदार शिक्षा मिलेगी और वो भी बिल्कुल मुफ्त। शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने करनाल में प्राइवेट स्कूलों की फीस को लेकर बयान दिया था कि जब अभिभावक ही एसी स्कूलों में बच्चों को भेजना चाहेंगे तो फीस कम कैसे होगी। यहां शिक्षा महंगी है।

हरियाणा में स्कूलों की हालत दयनीय- आप

वहीं अनुराग ढांडा ने प्रदेश सरकार पर यह कहकर निशाना साधा कि शिक्षा बीजेपी सरकार की प्राथमिकता में ही नहीं है। बीजेपी सरकार देश के युवाओं के भविष्य को धूमिल करने में लगी है। माता पिता बच्चे को शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल भेजते हैं ताकि उनका बच्चा पढ़ लिखकर रोजगार पा सके और उनके बुढ़ापे का सहारा बन सके। लेकिन हरियाणा सरकार की गलत नीतियों के चलते यहां स्कूलों की हालत दयनीय है। उन्होंने इस दौरान सरकारी नौकरी के खाली पदों का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकारी नौकरी के 2 लाख से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं. इनमें से 71 हजार पद शिक्षा विभाग में खाली पड़े हैं. लेकिन सरकार उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रही. बेरोजगारी के कारण हरियाणा का युवा नशे, अपराध और अपनी जमीनें बेचकर विदेशों की तरफ जा रहा है.

AAP ने किया दिल्ली-पंजाब का मॉडल लागू करने का वादा

उन्होंने दावा किया कि जिस तरह आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में भी दिल्ली मॉडल लागू कर रखा है उसी तरह हरियाणा में भी अच्छे स्कूल होंगे और शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में वर्ल्ड क्लास स्कूल बनाए हैं. यही कारण है कि अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी भी दिल्ली के स्कूल देखने आई. दिल्ली के स्कूलों में बड़े अधिकारी और एक गरीब मजदूर का बच्चा भी एक ही बेंच पर बैठकर पढ़ता है.उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर अच्छी, बेहतरीन और फ्री शिक्षा दी जाएगी. दिल्ली और पंजाब की तरह शिक्षा माफिया का खात्मा करेंगे. प्राइवेट स्कूलों को नाजायज फीस बढ़ाने से रोका जाएगा.

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

1 hour ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

2 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

2 hours ago