हरियाणा सरकार की बड़ी घोषणा, शहीद अग्निवीरों के परिजनों के लिए एक करोड़ का ऐलान

हरियाणा सरकार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह अपने वीर सपूतों और उनके परिवारों के साथ हमेशा खड़ी है। दरअसल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश के वीर सपूतों के लिए एक और बड़ा ऐलान किया है। हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में सैनी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए हरियाणा के अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिकि अब शहीद अग्निवीरों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। बता दें कि अभी तक ये सम्मान केवल सेना और अर्धसैनिक बलों के शहीदों को दिया जाता था। लेकिन अब हरियाणा की बीजेपी सरकार ने अग्निवीर योजना के तहत देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को भी उसी सम्मान में शामिल किया है।

पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को 20% आरक्षण

नायब सिंह सैनी सरकार का ये फैसला केवल आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि ये सरकार की संवेदनशीलता और शहीदों के लिए सम्मान का प्रतीक है। इस फैसले से ये भी साफ होता है कि हरियाणा सरकार केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर उनका क्रियान्वयन कर उन लोगों तक पहुंचती है, जो देश की सुरक्षा के लिए बलिदान देते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर न केवल सक्रिय है, बल्कि मानवीय मूल्यों के प्रति भी समर्पित है। इसके अलावा नायब सिंह सैनी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। दरअसल अब पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण मिलेगा, जो पहले 10 फसदी था। ये फैसला केंद्रीय गृह मंत्री की सिफारिश पर लिया गया, जिससे यह साफ है कि राज्य और केंद्र की सरकारें अग्निवीरों को भविष्य में मजबूत और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना चाहती हैं।

शहीद विनय नरवाल के परिजनों के लिए भी की थी घोषणा

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच सरहद बीच तनाव है। ऐसे में हरियाणा सरकार का ये फैसला देश के अग्निवीरों का हौसला बढ़ाने वाला है। क्योंकि अगर अग्निवीर सरहद पर देश की रक्षा कर रहे हैं तो सैनी सरकार की जिम्मेदारी है कि उनके परिवार की हर छोड़ी बड़ी जरूरत का ख्याल रखे। जिसमें हरियाणा की सरकार खरी उतर रहे है। ये सिर्फ कहने की बात नहीं है। कई मौकों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ये करके भी दिखाया है। दरअसल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को भी सम्मान देने का निर्णय लिया है। उनके परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। यह केवल एक औपचारिक घोषणा नहीं, बल्कि शहीदों के बलिदान को याद रखने और उनके परिवारों के प्रति सरकार की जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण है।

दूसरे राज्यों के लिए मिसाल बना हरियाणा

हरियाणा सरकार का यह कदम ना सिर्फ़ प्रेरणादायक है, बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी मिसाल है। ऐसे निर्णय देश की रक्षा करने वाले वीरों को एक सशक्त संदेश देते हैं कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। यह केवल नीति नहीं – राष्ट्रभक्ति, सम्मान और संवेदनशीलता की एक मिसाल है।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago