हरियाणा

फरीदाबाद जिले में डीटीपी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भूमाफियाओं की 25 एकड़ अवैध कॉलोनी को किया धराशाई

फरीदाबाद में लगातार अवैध प्लाटिंग पर तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी है। फरीदाबाद डीटीपी विभाग ने अवैध प्लाटिंग करने वाले बिल्डरों की कमर तोड़ने को लेकर कमर कसी है। वहीं, इसी के चलते आए दिन जिले में अवैध प्लाटिंग पर डीटीपी विभाग का पीला पंजा चलता हुआ नजर आ रहा है और इसी कड़ी में आज डीटीपी विभाग ने फरीदाबाद के बड़े अवैध प्लाटिंग करने वाले यादव बिल्डर की अवैध प्लाटिंग पर तोड़फोड़ की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

वहीं इस मौके पर पीड़ित सचिन ने बताया की उन्होंने अपना गांव की जमीन बेचकर यहां पर 700 गज का प्लॉट लिया था इसकी आवाज में वह बिल्डर को 14 लाख रुपए भी दे चुके हैं लेकिन आज यहां पर इस कॉलोनी को अवैध बात कर तोड़फोड़ की जा रही है। उन्होंने बताया कि खरीदते वक्त उन्हें नहीं बताया गया था कि यह अवैध है।

इस मौके पर जानकारी देते हुए डीटीपी विभाग के नियुक्त अधिकारी एटीपी सचिन ने बताया कि लगातार अवैध प्लाटिंग पर डीटीपी विभाग की कार्रवाई जारी है भूमाफियायों के दफ्तर समेत तक़रीबन 200 से ज्यादा डीपीसी और अवैध बने कई मकान भी तोड़े हैं, आगे भी इसी प्रकार अवैध प्लाटिंग करने वाले बिल्डरों के खिलाफ के कार्रवाई चलती रहेगी वहीं एटीपी सचिन ने लोगों से भी अपील की है कि अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों के झांसे में शहर के लोग ना आए क्योंकि यह अवैध प्लॉट होते हैं और यहां पर कभी भी तोड़फोड़ की कार्रवाई हो सकती है तो ऐसे में अपने खून पसीने की कमाई ऐसे अवैध प्लाटिंग में ना लगे जहां आपको भारी नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें:

‘मोदी का दिमाग ठंडा है लेकिन अब नसों में बह रहा गर्म सिंदूर’, पीएम ने पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

48 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago