पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1 मार्च से 20 जून तक 346 तस्कर गिरफ्तार

CHANNEL4 NEWS INDIA

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान युद्ध नशों के विरुद्ध”  के तहत रूपनगर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 346 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में पंजाब और हिमाचल प्रदेश की पुलिस मिलकर काम कर रही हैं, जिससे सीमावर्ती इलाकों में ड्रग्स के धंधे को रोकने में बड़ी सफलता मिली है। रूपनगर के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने जानकारी दी कि पंजाब और हिमाचल की पुलिस मिलकर इंटर-स्टेट नाकों पर सख्त चेकिंग कर रही है। यह सब ‘ऑपरेशन सील’ के तहत किया जा रहा है ताकि सीमाओं के रास्ते हो रही ड्रग्स की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि नशा तस्कर अक्सर सीमाओं का फायदा उठाकर एक राज्य से दूसरे राज्य में ड्रग्स पहुंचाते हैं। इसी रणनीति को तोड़ने के लिए अब दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर अभियान चला रही है।

1 मार्च 2025 से 20 जून तक कार्रवाई के आंकड़े

220 एफआईआर दर्ज की गईं (NDPS एक्ट के तहत)

346 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए

285 किलो भुक्की बरामद

877 ग्राम अफीम जब्त

566 ग्राम चरस बरामद

15,275 नशे की गोलियां और कैप्सूल

352 नशीले इंजेक्शन

862 ग्राम हेरोइन जब्त

3 किलो 228 ग्राम नशीला पाउडर

430 ग्राम गांजा

₹2,56,835 की ड्रग मनी (नशे से कमाई गई राशि)

118 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल करवाया

नशा तस्करों की गिरफ्तारी के साथ-साथ पुलिस ने नशा पीड़ितों को राहत देने के लिए भी बड़ा कदम उठाया है। अब तक 118 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल करवाया गया है: इससे साफ है कि पुलिस सिर्फ तस्करों को पकड़ने में ही नहीं, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को भी वापस सामान्य जीवन में लाने की कोशिश कर रही है। एसएसपी खुराना ने बताया कि हिमाचल पुलिस के सहयोग से इंटर-स्टेट सीमाओं पर पकड़े गए संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत शेयर की जाती है। इससे उन पर जल्द से जल्द कार्रवाई संभव हो पाती है और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना आसान होता है। पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहा यह अभियान अब एक निर्णायक मोड़ पर है। जहां एक ओर नशा बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर नशे के शिकार युवाओं को नशा मुक्त जीवन की ओर लाया जा रहा है। “युद्ध नशों के विरुद्ध” अब केवल एक नारा नहीं बल्कि एक सख्त अभियान बन गया है, जिसमें पंजाब और हिमाचल पुलिस की संयुक्त मेहनत साफ दिखाई दे रही है।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

16 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

17 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago