देश

दुनिया भर में आज मनाया जा रहा योग दिवस, विशाखापट्टनम में क्या बोले PM मोदी?

पूरे देश में उत्साह के साथ आज 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस साल देशभर के एक लाख से ज्यादा लोकेशन पर खास आयोजन ‘योग संगम’ के तहत सुबह 6:30 से 7:45 बजे तक कॉमन योग प्रोटोकॉल के मुताबिक सामूहिक रूप से लोग योग करेंगे। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी भी इस बार आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय योग कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे है। सरकार द्वारा इस मौके पर 10 खास कार्यक्रमों की भी घोषणा की गई है जो योग को जन-जन तक पहुंचाने में मददगार साबित करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने विशाखापट्टनम से जनता को संबोधित करते हुए कहा, “मैं बीते एक दशक में योग की यात्रा को जब देखता हूं, तो बहुत कुछ याद आता है। वो दिन जब संयुक्त राष्ट्र में भारत प्रस्ताव रखा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिले और तब कम से कम समय में दुनिया के 175 देश हमारे इस प्रस्ताव के साथ खड़े हुए।”

उन्होंने आगे कहा कि आज की दुनिया में ऐसा समर्थन सामान्य घटना नहीं है. ये सिर्फ एक प्रस्ताव का समर्थन भर नहीं था, ये मानवता के भले के लिए दुनिया का सामूहिक प्रयास था। आज 11 साल बाद हम देख रहे हैं कि योग दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। मुझे गर्व होता है, जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योग शास्त्र पढ़ते हैं. वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं।

ये भी पढ़ें:

वेदान्त दर्शन का केन्द्रीय उद्देश्य है- आत्मा और ब्रह्म के ऐक्य का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करना

admin

Recent Posts

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

3 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

4 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

6 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

6 hours ago

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 day ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

1 day ago