Bhojpuri superstar Pawan Singh: फिर से विवादों में फंसे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। बीते दो दिनों से इस मामले में हाईवोल्टेज ड्रामा जारी है, जिसने अब एक सार्वजनिक रूप ले लिया है। पति-पत्नी के बीच का यह निजी विवाद अब सोशल मीडिया और पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर खुलकर सामने आ गया है।
सोमवार की रात करीब 12 बजे पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट कर इस पूरे विवाद पर अपनी सफाई दी। उन्होंने पत्नी ज्योति सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, वो जबरदस्ती चुनाव लड़वना चाहती हैं, जो कि, उनके बस की बात नहीं है।
पवन सिंह ने पोस्ट में तीन मुख्य बातें रखीं। उन्होंने लिखा,
“क्या यह सच नहीं है कि कल सुबह आप मेरी सोसाइटी में आईं तो मैंने ससम्मान आपको अपने घर पर बुलाया और करीब 1:30 घंटे हम लोगों की बात हुई?”
दूसरे बिंदु में उन्होंने लिखा,
“आप लगातार चुनाव लड़ने की रट लगाए रहीं, जबकि यह मेरे वश में नहीं है।”
तीसरे और सबसे अहम बिंदु पर उन्होंने यह स्पष्ट किया कि
“आपके द्वारा यह भ्रम फैलाया गया कि, मैंने पुलिस बुलवाई, जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस वहां पहले से मौजूद थी ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके।”
इस पोस्ट के लगभग तीन घंटे बाद, ज्योति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए कहा कि यह मामला अब चारदीवारी के भीतर का नहीं रह गया है। उन्होंने पवन सिंह को खुली चुनौती दी कि अगर वह सच बोल रहे हैं, तो उनके साथ मीडिया के सामने बैठें और पूरी सच्चाई उजागर करें।
ज्योति सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा,
“आदरणीय पतिदेव पवन सिंह जी, क्या सच है और क्या झूठ, यह हमारी देवतुल्य जनता को जानने का अधिकार है। अगर आप सच्चे हैं तो आइए, मीडिया के सामने मेरे साथ बैठिए।”
उन्होंने यह भी कहा कि अगर पवन सिंह उन्हें जीवनभर अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं, तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। साथ ही यह भी जोड़ा कि
“हम सत्ता के लिए अपनों का इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं रखते।”
ज्योति ने पवन सिंह के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि वह डेढ़ घंटे तक उनके फ्लैट पर रुकी थीं। उन्होंने इस पर कहा कि
“मेरे आने और जाने की सारी फुटेज सीसीटीवी में रिकॉर्डेड है। सच्चाई सामने लाने के लिए यह सब पर्याप्त है।”
रविवार को ज्योति सिंह बिहार से लखनऊ स्थित पवन सिंह के सेलिब्रिटी अपार्टमेंट पहुंची थीं। इस दौरान वह अपने भाई और बहन के साथ थीं। शुरुआत में उन्होंने पीछे के गेट से प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद गार्ड ने उन्हें रोक दिया। बाद में मुख्य गेट से वे फ्लैट में पहुंचीं।
करीब डेढ़ घंटे तक पवन सिंह और ज्योति के बीच बातचीत हुई। इसके बाद पवन सिंह फ्लैट से बाहर निकल गए। इसके बाद वहां जमकर ड्रामा हुआ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें ज्योति सिंह फूट-फूटकर रोती नजर आईं और पवन सिंह पर पुलिस बुलाने का आरोप लगाया।
इस पूरे प्रकरण में अब करणी सेना की भी एंट्री हो चुकी है। सोमवार की शाम ज्योति सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह से मुलाकात की तस्वीरें डालीं। वीर प्रताप खुद लखनऊ पहुंचे और ज्योति सिंह से मुलाकात कर उन्हें मदद का आश्वासन दिया।
फेसबुक स्टोरी में ज्योति सिंह ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वह वीर प्रताप सिंह से बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा,
“हम पवन सिंह से बोले कि आप एक बार बैठकर बात कर लीजिए, आखिर आप हमें लेकर क्या सोचते हैं?”
इस बीच जब दैनिक भास्कर के रिपोर्टर पवन सिंह के अपार्टमेंट पहुंचे तो उन्हें ज्योति सिंह से मिलने नहीं दिया गया। सोसाइटी के सुरक्षा कर्मियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिना अनुमति के किसी को भी फ्लैट में प्रवेश की इजाजत नहीं है।
सुरक्षा गार्डों के अनुसार, दो दिन पहले ही सूचना मिली थी कि बलिया से कुछ लोग पवन सिंह के फ्लैट पर आ सकते हैं। इसके बाद से ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह विवाद किस दिशा में जाएगा, लेकिन इतना तय है कि यह मामला अब सिर्फ निजी जीवन का हिस्सा नहीं रह गया है। जनता, मीडिया और अब सामाजिक संगठनों की नजरें इस मामले पर टिकी हुई हैं।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…