Uncategorized

जान लीजिए वंदे मातरम् पर नए नियम, अपमान करने पर जेल भी हो सकती है

भारत सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं और इसे राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के बराबर दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद ‘वंदे मातरम्’ पर भी वही नियम और प्रावधान लागू होंगे जो अभी राष्ट्रगान के लिए लागू हैं।

वहीं, इसके लिए सरकार ने ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971’ में संशोधन का प्रस्ताव स्वीकार किया है, जिसमें पहले से राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्रगान से जुड़े नियम शामिल हैं। अब इस कानून में ‘वंदे मातरम्’ को भी जोड़ा जाएगा, जिससे इसका अपमान भी कानूनी अपराध माना जाएगा और इसके लिए सजा का प्रावधान होगा।

नए नियमों के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में बाधा डालता है या उसका अपमान करता है, तो उसे तीन साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है। दोबारा ऐसा अपराध करने पर कम से कम एक साल की सजा का प्रावधान होगा।

दिशा-निर्देशों के मुताबिक, ‘वंदे मातरम्’ का पूरा आधिकारिक संस्करण, जिसमें छह श्लोक शामिल हैं और जिसकी अवधि लगभग 3 मिनट 10 सेकंड है, इसे प्रमुख राजकीय कार्यक्रमों में गाया या बजाया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय ध्वज फहराने, राष्ट्रपति और राज्यपाल के आधिकारिक कार्यक्रमों में आगमन और विदाई समारोह, तथा अन्य औपचारिक अवसर शामिल होंगे।

अगर किसी कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ और ‘राष्ट्रगान’ दोनों शामिल हैं, तो पहले ‘वंदे मातरम्’ और उसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया जाएगा। इन दोनों ही अवसरों पर दर्शकों से अपेक्षा की गई है कि वे सम्मान में सावधान मुद्रा में खड़े रहें। सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान को और मजबूत करना है और इसे राष्ट्रगान के समान गरिमा प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

Vande Bharat vs Amrit Bharat: किराया, दरवाजे और स्पीड से लेकर जानें दोनों ट्रेनों के 5 बड़े अंतर

नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों ही भारतीय रेलवे की नई…

2 hours ago

T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर की लंबी छलांग, 18 पायदान चढ़े; कोहली को हुआ नुकसान

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा टी20 और…

13 hours ago

पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम? BJP अध्यक्ष ने बताया नया नाम, विधानसभा में जल्द आएगा बिल

कलकत्ता पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि 'बांग्ला', 'वेस्ट बंगाल'…

14 hours ago

श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे गिरफ्तार, 10 मिलियन रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

कोलंबो  श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे को बुधवार को उनके एनजीओ ओसिरलिया सवियाओ…

14 hours ago

महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू की…

15 hours ago