कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, सज्जन कुमार को अस्पताल पहुंचने पर ही मृत पाया गया था। उनके निधन की खबर मिलने के बाद उनके बेटे जग प्रवेश कुमार भी सफदरजंग अस्पताल पहुंचे।
सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराए गए थे। वह इस मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे और तिहाड़ जेल में बंद थे। बताया जा रहा है कि सज्जन कुमार पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सज्जन कुमार लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे और दिल्ली से सांसद भी रह चुके थे। 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों के कारण उनका राजनीतिक जीवन विवादों में रहा। उम्रकैद की सजा के बाद वह जेल में ही सजा काट रहे थे।
भारत ने दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन को मिलने वाली बाहरी सुरक्षा हटा दी है.…
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में भारी बारिश के कारण NH-707A पर बड़ा हादसा हुआ…
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सरधना विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव से पहले ही सियासी…
Surf Excel और Vim से जुड़े एक विज्ञापन कैंपेन को लेकर हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL)…
बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई…
मेष मेष राशि वालों के लिए दिन उज्ज्वल और चंचल है। छोटे-छोटे पाठ या क्लास…