सीहोर से कुबेरेश्वरधाम तक 25 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, तैयारियां पूरी

सीहोर: सावन के अंतिम सोमवार और 25 अगस्त को प्रस्तावित भव्य कांवड़ यात्रा को लेकर सीहोर से कुबेरेश्वरधाम तक प्रशासन और विठलेश सेवा समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांवड़िए सीवन नदी से पवित्र जल लेकर करीब 11 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए कुबेरेश्वरधाम पहुंचेंगे।

श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पार्किंग, भोजन, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। 25 अगस्त को पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा मार्ग पर 100 से अधिक सेवा स्टॉल लगाए जाएंगे, जबकि सीवन नदी पर करीब 600 नलों की व्यवस्था की गई है।

तीन रूटों पर पार्किंग की व्यवस्था

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है। इंदौर की ओर से आने वाले वाहनों को क्रिसेंट चौराहे के पास अलहदाखेड़ी स्टेडियम और आरटीओ कार्यालय के पास पार्क कराया जाएगा। भोपाल की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पीजी कॉलेज ग्राउंड और श्यामपुर मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए बीएसआई ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

2 हजार से अधिक सेवादार संभालेंगे भोजन व्यवस्था

कुबेरेश्वरधाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था में देशभर से दो हजार से अधिक सेवादार जुटेंगे। ये सेवादार भोजनशाला के अलावा अन्य सेवा कार्यों में भी सहयोग करेंगे। अखंड हिंद फौज के सैकड़ों स्वयंसेवक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की व्यवस्था संभालेंगे।

100 से ज्यादा सेवा स्टॉल होंगे

कांवड़ यात्रा मार्ग पर 100 से अधिक सेवा स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों पर श्रद्धालुओं को पेयजल, केले, चाय-नाश्ता, फलाहारी खिचड़ी और भोजन प्रसादी उपलब्ध कराई जाएगी। सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के साथ स्थानीय नागरिक भी सेवा कार्यों में भाग लेंगे।

सीवन नदी पर लगाए गए 600 नल

कांवड़ियों को पवित्र जल भरने में परेशानी न हो, इसके लिए सीवन नदी के महिला घाट से ब्रिज और कोलीपुरा तिराहे तक करीब 600 नल लगाए गए हैं। नगर पालिका ने पानी की आपूर्ति के लिए चार लाइन बिछाने के साथ चार मोटर पंप भी लगाए हैं। इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु आसानी से जल भरकर अपनी यात्रा शुरू कर सकेंगे।

25 अगस्त को 11 किलोमीटर की यात्रा

25 अगस्त को पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में सीवन नदी तट से कुबेरेश्वरधाम तक करीब 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा निकलेगी। लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका और विठलेश सेवा समिति ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।

42 घंटे तक नदी चौराहा रहेगा नो-व्हीकल जोन

भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए 24 अगस्त की सुबह से 25 अगस्त की रात 12 बजे तक नदी चौराहा क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। बस स्टैंड, तहसील चौराहा, इंदौर नाका, कोलीपुरा तिराहा और ऋषि सुपर बाजार की ओर से आने वाले वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।

पांच स्थानों पर मेडिकल प्वाइंट

यात्रा मार्ग पर मानक बाग, डीमार्ट, चौपाल सागर, परमार ढाबा और मोगराफूल जोड़ सहित पांच मेडिकल प्वाइंट बनाए गए हैं। कुबेरेश्वरधाम परिसर में भी वेटिंग एरिया डोम, भगवान शंकर मंदिर, कंकर शंकर पूजा स्थल और पं. रमेश्वर मिश्रा अस्पताल सहित कई स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

24 अगस्त को तीन क्विंटल फूलों से होगा बाबा का श्रृंगार

सावन के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को कुबेरेश्वरधाम में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा के मुताबिक, बाबा के श्रृंगार में तीन क्विंटल से अधिक फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा। मुरली मनोहर मंदिर में शिव-पार्वती, राम-सीता और राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं का भी विशेष श्रृंगार होगा। शाम को भव्य आरती आयोजित की जाएगी।

एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए यातायात, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा और भोजन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। यात्रा के दौरान सीहोर शहर और कुबेरेश्वरधाम क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था भी रखी जाएगी।

Rupesh Jha

Recent Posts

720KM रेंज और सिर्फ 13 मिनट में चार्ज! Jaguar Type-01 की हुई एंट्री, फीचर्स जान रह जाएंगे हैरान

 नई दिल्ली जगुअर ने अपनी इलेक्ट्रिक कार टाइप-01 (Jaguar Type 01) से पर्दा उठा दिया…

1 hour ago

Elon Musk Net Worth: 1 साल में थाइलैंड की GDP से ज्यादा बढ़ी मस्क की दौलत, नेटवर्थ पहुंची $1.05 ट्रिलियन

वाशिंगटन  एलन मस्क का नेटवर्थ अब 1.05 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। दुनिया के सबसे…

2 hours ago

नाना पाटेकर का निधन, गोवा में ली अंतिम सांस, PM मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुंबई  8 अक्टूबर 2026 को हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का…

2 hours ago

Vande Bharat vs Amrit Bharat: किराया, दरवाजे और स्पीड से लेकर जानें दोनों ट्रेनों के 5 बड़े अंतर

नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों ही भारतीय रेलवे की नई…

3 hours ago

T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर की लंबी छलांग, 18 पायदान चढ़े; कोहली को हुआ नुकसान

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा टी20 और…

14 hours ago

पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम? BJP अध्यक्ष ने बताया नया नाम, विधानसभा में जल्द आएगा बिल

कलकत्ता पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि 'बांग्ला', 'वेस्ट बंगाल'…

15 hours ago