उत्तर प्रदेश

Baghpat: बागपत के बड़ौत से हैरान करने वाला मामला, मोहब्बत की मुलाकात बनी हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने 12 फीट ऊंची छत से लगाई छलांग

Baghpat: बागपत के बड़ौत से हैरान करने वाला मामला

बागपत के बड़ौत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने न केवल इलाके में सनसनी फैदा कर दी, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा दिया। ये मामला एक महिला, उसके प्रेमी और पति के बीच के रिश्तों और टकराव का है, जो अब एक वायरल वीडियो और सोशल मीडिया की चर्चा का विषय बन चुका है।

बड़ौत के एक होटल में घटी ये घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला अपने प्रेमी के साथ एक होटल में ठहरी हुई थी। दोनों बेहद सामान्य तरीके से होटल में समय बिता रहे थे, लेकिन उन्हें ये अंदाजा नहीं था कि, उनकी मोहब्बत की ये मुलाकात जल्द ही एक हाई वोल्टेज ड्रामा में बदलने वाली है।

इस प्रेम कहानी में ट्विस्ट तब आया जब महिला के पति को किसी तरह इस होटल के बारे में भनक लग गई। बताया जा रहा है कि, पति और पत्नी के बीच पहले से ही कानूनी लड़ाई चल रही है। ऐसे में जब पति को ये जानकारी मिली कि, उसकी पत्नी किसी और व्यक्ति के साथ होटल में है, तो उसने बिना देर किए डायल 112 पर कॉल किया और पुलिस के साथ सीधे होटल पहुंच गया।

जब पति और पुलिस होटल में पहुंचे और महिला को इसके बारे में पता चला, तो स्थिति अचानक गंभीर हो गई। महिला, जो अपने प्रेमी के साथ कमरे में थी, अब पकड़े जाने के डर से कांपने लगी, घबराहट में महिला ने एक ऐसा कदम उठा लिया, जिसने सबको चौंका दिया।

महिला ने होटल की करीब 12 फीट ऊंची छत से छलांग लगा दी। ये घटना इतनी तेज़ी से घटी कि, कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। छत से कूदने के बाद वो महिला फिल्मी अंदाज में वहां से भाग निकली। लोगों की नजरें तब तक महिला को ढूंढती रहीं, लेकिन वो रफूचक्कर हो चुकी थी।

इस पूरे घटनाक्रम को वहां मौजूद महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला कैसे घबराहट में छत से कूदती है और फिर किस तरह मौके से भाग जाती है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं।

लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे “बागपत की रियल लाइफ फिल्म” बता रहा हैं, तो कोई इसे “मोहब्बत का थ्रिलर मोड़” कह रहा है। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि ये कहानी वेब सीरीज के लिए परफेक्ट स्क्रिप्ट हो सकती है।

इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, ये जरूर बताया जा रहा है कि, महिला और उसके पति के बीच पहले से ही मामला कोर्ट में चल रहा था। अब इस नए घटनाक्रम ने केस में एक नया एंगल जोड़ दिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला का इस तरह से छत से कूदना और भाग जाना जांच का विषय है। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया है या नहीं। न ही ये बताया गया है कि होटल प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है या नहीं।

ये मामला न केवल व्यक्तिगत संबंधों की जटिलता को उजागर करता है, बल्कि ये भी दर्शाता है कि, सोशल मीडिया के दौर में किसी की भी प्राइवेट जिंदगी अब छुपी नहीं रह सकती। ये एक बार फिर साबित करता है कि रिश्तों की पारदर्शिता, संवाद और समझ बेहद जरूरी है।

बड़ौत की ये पूरी घटना एक ऐसी कहानी बन चुकी है जिसमें इमोशन, थ्रिल, एक्शन और ड्रामा सब कुछ है। एक महिला का अपने प्रेमी के साथ होटल में रुकना, पति का पुलिस के साथ वहां पहुंचना, और फिर महिला का छत से कूदकर भाग जाना- ये सब कुछ किसी फिल्मी दृश्य जैसा प्रतीत होता है।

अब देखना ये है कि, इस कहानी का अगला मोड़ क्या होगा। क्या पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई करेगी? क्या कोर्ट में चल रहा मामला इस वायरल घटना से प्रभावित होगा? और सबसे अहम- क्या इस वीडियो की वैधता और गोपनीयता को लेकर कोई नया विवाद खड़ा होगा? फिलहाल, लोग इस वायरल वीडियो को देखकर सिर्फ एक ही बात कह रहे हैं- “ये क्या ड्रामा है भाई!”

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago