राजधानी दिल्ली में गुरुवार और शुक्रवार यानी 22 और 23 अगस्त को ऑटो ड्राइवरों ने हड़ताल का ऐलान किया है। इसका मुख्य कारण है, उनकी मूलभूत मांगे। लिहाजा, टैक्सी ड्राइवरों की एक यूनियन ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चक्का जाम और हड़ताल का आह्वान किया है। ऐसे में दो दिनों तक लोगों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। बहरहाल, इस विरोध के कारण ऑटो-टैक्सियों समेत करीब चार लाख वाहन सड़कों पर नहीं चलेंगे.
यूनियन का आरोप है कि सरकारों की शह पर राजधानी क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से ऐप बेस्ड ऑटो, टैक्सी और बाइक का परिचालन किया जा रहा है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर अवैध-ई रिक्शा भी चल रहे हैं, जिससे वैध तरीके से संचालित टैक्सी-ऑटो चालकों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। इसी समस्या के समाधान के खातिर हड़ताल का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि कई दूसरे ऑटो टैक्सी चालक संगठन भी हड़ताल और चक्का जाम का समर्थन कर रहे हैं
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…