स्पोर्ट्स

सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास का फैसला

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत के हाथों 4 विकेट से हार मिली। वहीं, सेमीफाइनल में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने संन्यास ले लिया है। उन्होंने ओडीआई क्रिकेट को अलविदा करने का फैसला लिया है हालांकि, वो टी20 और टेस्ट इंटरनेशनल में खेलते रहेंगे।

वहीं, आपको बता दें कि, साल 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों का हिस्सा क्रिकेट भी बनने जा रहा है और स्टीव स्मिथ का निर्णय संभवत: ओलपिंक खेलों का हिस्सा बनने की इच्छा दर्शाता है। स्मिथ ने कहा कि, ‘ऐसा लगता है कि अब संन्यास लेने का सही समय आ चुका था। यह एक शानदार सफर रहा और मैंने इसके हर मिनट का आनंद लिया. बहुत सारे अद्भुत पल और अद्भुत यादें हैं। दो विश्व कप जीतना एक बड़ी उपलब्धि थी। इसके साथ ही कई बेहतरीन साथियों ने भी इस यात्रा को साझा किया। अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करने का एक शानदार अवसर है, इसलिए ऐसा लगता है कि यह सही समय है।’

स्टीव स्मिथ ने आगे कहा कि, ‘टेस्ट क्रिकेट अभी भी प्राथमिकता है और मैं वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल, सर्दियों में वेस्टइंडीज और फिर घर पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने को लेकर उत्साहित हूं और मुझे लगता है कि मुझे अभी भी उस मंच पर योगदान देने के लिए बहुत कुछ करना है।’

स्मिथ ने अपने ODI करियर में कुल 170 मैचों खेले है जिससे उन्होंने 50 ओवर के फॉरमेंट में अपने देश के 16वें सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बने है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 64 मैचों में कप्तानी भी की है जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम का जीत का प्रतिशत 50 फीसदी रहा है अपने पहले साल में इंग्लैंड और इंडिया के खिलाफ सीरीज जीती, चैपल-हैडली ट्रॉफी और कैरिबियन में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज पर त्रिकोणीय सीरीज अपनी टीम को जिताई।

ये भी पढ़ें:

Trump का Tariff 2 अप्रैल से लगेगा, भारत, चीन समेत कई देशों पर बढ़ेगा बोझ | Channel 4 News India

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago