दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय चुनाव आयोग 7 या 8 जनवरी को दिल्ली चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। वहीं, चुनाव फरवरी के दूसरे हफ्ते में होंगे और 15 फरवरी के बाद नतीजे आएंगे।
दिल्ली में चुनाव 11 से लेकर 13 फरवरी के बीच एक ही चरण में ही समाप्त हो जाएगा। वहीं, एक तरह से केंद्रीय चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए लगभग सारी तैयारियां कर ली है। बता दें कि, 6 जनवरी तक केंद्रीय चुनाव आयोग नई वोटर लिस्ट भी जारी कर देगा। यानि कि साफ है कि दिल्ली में फरवरी के तीसरे हफ्ते तक नई सराकर का गठन हो जाएगा।
आपको बता दें कि, दिल्ली चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। वहीं, जनता से अलग-अलग वादे भी किए जा रहे है। वहीं, बीजेपी 27 साल के सूखे को खत्म कर राजधानी दिल्ली की सत्ता पर वापसी करने के लिए बिसात बिछा रही है तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी एक बार फिर से सत्ता में एक तरफा जीत दर्ज करने के इरादे से तैयारियां कर रही है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…