Uncategorized

दिल्लीवालों को PM मोदी की कई सौगात, अशोक विहार पहुंचकर महिलाओं को सौंपी स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबी

पीएम नरेंद्र मोंदी आज दिल्ली के अशोक विहार पहुंचे। यहां उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कई सरकारी योजनाओं की शुरूआत की। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने जेलर वाला बाग में बनी झुग्गियों में रह रहे परिवार को फ्लैट की चाबी सौंपी। इन फ्लैंट्स को ‘स्वाभिमान अपार्टमेंट’ नाम दिया गया है। यहां 1675 फ्लैंट्स का निर्माण किया गया है। पीएम ने वर्चुअली दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। उन्होंने वर्चुअली नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला भी रखी।

वहीं, इस दौरान पीएम मोदी ने नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और सरोजिनी नगर में जीपीआरए टाइप-II के साथ द्वारका में सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया। दिल्लीवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ‘साल 2025 भारत की विकास के लिए अनेक नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाकर हमारी यात्रा इस वर्ष और तेज होने वाली है। आज भारत दुनिया में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक बना है. 2025 में भारत की ये भूमिका और सशक्त होगी।’

AAP सरकार पर PM ने साधा निशाना

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, चाहता तो मैं भी शीशमहल बना सकता था लेकिन मेरा सपना था कि मेरे देशवासियों को अपना घर मिले। आज नहीं तो कल उनके लिए पक्का घर बनेगा, पक्का घर मिलेगा। आने वाले दिनों में 3000 फ्लैट और सौंपे जाएंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि, देश भली-भांति जानता है कि मोदी ने कभी अपने लिए घर नहीं बनाया लेकिन बीते 10 साल में गरीबों के लिए 4 करोड़ से ज्यादा घर बनवाए है।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले-

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

9 minutes ago

राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन पर रखीं तीन मांगें, सरकार पर साधा निशाना, पीएम को लेकर कही ये बात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

2 hours ago

मोहन भागवत बोले- बच्चों पर आदेश नहीं, संवाद और संस्कार का असर सबसे ज्यादा

दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन…

3 hours ago

सब्जी बेचने से कॉमनवेल्थ तक… झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला पदक

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…

3 hours ago

बिहार से गिरफ्तार हुआ TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी, जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।…

4 hours ago

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

21 hours ago