Asian Games 2026: स्कोरकार्ड पर क्यों दिखे वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा के अलग नाम? जानें पूरा मामला

नई दिल्ली
एशियन गेम्स 2026 में भारत और श्रीलंका के बीच क्रिकेट सेमीफाइनल के दौरान एक ऐसी चीज दिखी, जिसने भारतीय क्रिकेट फैन्स  को कन्फ्यूज कर दिया. भारतीय टीम के स्कोरकार्ड पर खिलाड़ियों के ऐसे नाम नजर आए, जिन्हें देखकर पहली नजर में लगा कि शायद ब्रॉडकास्टर से बड़ी गलती हो गई है. सोशल मीड‍िया पर इस बात की भी चर्चा होने लगी कि आख‍िर ये ख‍िलाड़ी कौन हैं?

भारत ने 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल में मुकाबले में श्रीलंका को 124 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 170 रन का  टारगेट दिया. ईशान किशन ने 46 गेंदों पर 80 रनों की धुआंधार पारी खेली, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 38 रन बनाए.

लेकिन भारत की पारी के दौरान स्कोरकार्ड पर कुछ अलग ही नाम दिखाई दिए. वॉशिंगटन सुंदर की जगह 'W.S. Mani Sundar' और तिलक वर्मा की जगह 'T.T.V Namboori' लिखा नजर आया. देखते ही देखते स्कोरकार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और ब्रॉडकास्टर Sony Liv को लेकर सवाल उठने लगे. लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि ये नाम कोई गलती नहीं थे.

कौन हैं TTV Namboori और Mani Sundar?
वॉशिंगटन सुंदर के स्कोरकार्ड पर लिखे W.S. Mani Sundar में 'W.S.' उनके नाम Washington Sundar (वॉश‍िंगटन सुंदर) को द‍िखाता है, जबकि Mani Sundar (मण‍ि सुंदर) उनके पिता का नाम है.

वहीं तिलक वर्मा का पूरा नाम Namboori Thakur Tilak Varma (नंबूरी ठाकुर तिलक वर्मा) है. इसी वजह से स्कोरकार्ड पर उनका नाम T.T.V Namboori नजर आया.यानी स्कोरकार्ड पर दिख रहे नाम खिलाड़ियों के आधिकारिक नामों से जुड़े हुए थे.

संजू सैमसन का नाम भी बदला
भारत की पारी खत्म होने से पहले एक और नाम ने फैन्स  का ध्यान खींचा. स्कोरकार्ड पर संजू सैमसन की जगह S. Vishwanadh (एस. विश्वनाथ) लिखा दिखाई दिया.

दरअसल, विश्वनाथ संजू सैमसन का वास्तविक मिडिल नेम है. संजू का जन्म तिरुवनंतपुरम में हुआ है और स्कोरकार्ड पर उनके नाम का यही हिस्सा इस्तेमाल किया गया.|

एशियन गेम्स में पूरे नाम क्यों दिखे?
दरअसल, एशियन गेम्स जैसे बड़े मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में खिलाड़ियों के नाम दर्ज करने का प्रोसेस सामान्य क्रिकेट सीरीज से अलग होती है. यह कोई ब्रॉडकास्टिंग ब्लंडर नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के स्टैंडर्डाइज्ड रजिस्ट्रेशन का हिस्सा है.

ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) की प्रक्रियाओं के तहत खिलाड़ियों की जानकारी आम तौर पर उनके आधिकारिक तौर पर रजिस्टर्ड नामों के आधार पर दर्ज की जाती है. इनमें अक्सर पासपोर्ट और एक्रेडिटेशन के दौरान दिए गए नाम शामिल होते हैं.

ये जानकारी एक सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस में दर्ज होती है, जिसका इस्तेमाल इवेंट के संचालन से लेकर ब्रॉडकास्टिंग तक में किया जाता है.

वहीं ओलंप‍िक काउंस‍िल ऑफ एश‍िया (OCA) का न‍ियम क्या कहता है तो वो भी जान लीजिए
    हर देश की ओलंपिक कमिटी (NOC) को एथलीट्स और अधिकारियों के नाम के साथ एंट्री फॉर्म जमा करना होता है.
    ये फॉर्म खेलों के उद्घाटन समारोह से कम से कम 60 दिन पहले जमा करना जरूरी है.
    फॉर्म खास तरह का होता है (जो आयोजन समिति देती है) और उसे दो कॉपी में टाइप करके या प्रिंट करके देना होता है.
    अगर कोई देश इस 60 दिन की समय सीमा में बदलाव चाहे, तो उसे OCA की लिखित इजाजत लेनी पड़ेगी.

बाइलैटरल क्रिकेट सीरीज में खिलाड़ियों को आमतौर पर उनके लोकप्रिय या क्रिकेट की दुनिया में इस्तेमाल होने वाले नाम से पहचाना जाता है. लेकिन एशियन गेम्स जैसे मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों के लिए एक समान नामकरण व्यवस्था रखी जाती है. इसी वजह से टीवी ग्राफिक्स, डिजिटल स्कोरबोर्ड और आधिकारिक रिपोर्ट में भारतीय क्रिकेटर्स के ये 'अलग' नाम दिखाई दिए. महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम भी इसी वजह से हरमनप्रीत कौर भुल्लर स्कोरकार्ड पर द‍िखाई द‍िया. वहीं अन्य एथलीट के भी पूरे नाम प्रसारण के दौरान द‍िखे.

News Desk

Recent Posts

पुतिन का बयान- यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशना PM मोदी का मकसद

मॉस्‍को  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 23वें वल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब के मुख्य सत्र…

7 hours ago

‘डाट काली में मन्नत मांगकर आई हूं, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’ : बांसुरी स्वराज

भाजपा की नवनियुक्त सहप्रभारी एवं दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि वह देहरादून…

8 hours ago

रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर सीएम ने शहीदों को किया नमन, सात शहीदों के प्रतिमा स्थल का किया शिलान्यास

रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर…

8 hours ago

शहीद स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल…

8 hours ago

डीएवी छात्रसंघ चुनाव में पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में कथित अनियमितताओं को लेकर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस…

8 hours ago

मिडिल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैनाती, तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर और 10 हजार सैनिक भेजे

वाशिंगटन  अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध शांत होने के बजाय…

8 hours ago