हरियाणा

राहुल गांधी ने की IPS पुरन कुमार के परिवार से मुलाकात, मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने की पत्रकारों से बातचीत

राहुल गांधी ने की IPS पुरन कुमार के परिवार से मुलाकात

 

हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार की मौत को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। परिवार न्याय की मांग कर रहा है, वहीं आज कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चंडीगढ़ पहुंचकर अफसर के परिवार से मुलाकात की।

इस दौरान राहुल गांधी ने राज्य सरकार और पुलिस अफसरों पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि, “अफसरों को अरेस्ट कीजिए और परिवार से प्रेशर हटाइए।”

परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, ये एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि,“देश में करोड़ों दलित भाई-बहन हैं। उन्हें ये संदेश जा रहा है कि, अगर आप दलित हैं, तो चाहे आप कितने भी सफल या काबिल क्यों न हों, आपको कुचला जा सकता है। ये हमें मंजूर नहीं

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि, वाई. पूरन कुमार को वर्षों से सिस्टमेटिक तरीके से डिमोरलाइज किया जा रहा था, उनके करियर और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि, “सालों से सिस्टमेटिक डिस्क्रिमिनेशन हो रहा है, इसे रोका जाना चाहिए,”।

राहुल गांधी ने कहा कि, “मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का कमिटमेंट दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि, वो PM और CM दोनों से कहना चाहते है कि, अफसरों पर तुरंत एक्शन लीजिए,”।

राहुल गांधी ने ये भी कहा कि, IPS पूरन कुमार और उनकी IAS पत्नी अमनीत एक दलित कपल हैं, जिन पर लगातार मानसिक और प्रशासनिक प्रेशर डाला जा रहा है।

“ये सिर्फ 10-15 दिन की बात नहीं है, बल्कि सालों से उन्हें दबाया जा रहा था। परिवार पर अब भी दबाव बनाया जा रहा है। वे साफ कहना चाहते है कि, परिवार पर प्रेशर डालना बंद कीजिए, बल्कि उन अफसरों को गिरफ्तार कीजिए जो जिम्मेदार हैं,”।

इस मौके पर राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा भी मौजूद थीं। तीनों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि, कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा

गौरतलब ये है कि, हरियाणा सरकार ने मामले के बढ़ते दबाव को देखते हुए DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है। उनकी जगह ओम प्रकाश सिंह को कार्यवाहक DGP बनाया गया है। ओम प्रकाश सिंह 1991 बैच के IPS अफसर हैं और उनका रिटायरमेंट इसी साल दिसंबर में होना है।

वहीं, बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली का दौरा रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि, 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के सोनीपत दौरे के रद्द होने के बाद सीएम ने खुद भी स्थिति पर नजर बनाए रखने का फैसला किया है।

वहीं, IAS अमनीत पी. कुमार लगातार मांग कर रही हैं कि, रोहतक के पूर्व SP नरेंद्र बिजारणिया समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। सरकार ने बिजारणिया को पद से हटा तो दिया, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

IPS पूरन कुमार की पत्नी IAS अमनीत कुमार ने कहा कि, उनका परिवार किसी राजनीतिक लाभ की उम्मीद नहीं कर रहा। “हमें बस अपने पति के लिए न्याय चाहिए। जिन्होंने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया, उन्हें सजा मिले।”

वहीं अनुसूचित समाज की 31 सदस्यीय कमेटी ने रविवार को महापंचायत कर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उनका कहना था कि, अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अब ये समय सीमा खत्म हो चुकी है, और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

 
Lata Rani

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

13 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

14 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

14 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

17 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

17 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

17 hours ago