रोहतक: ASI संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्यारोहतक: ASI संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

रोहतक: ASI संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

 

हरियाणा के रोहतक जिले से एक बार फिर पुलिस महकमे को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। साइबर सेल में तैनात ASI संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। उसकी लाश लाढ़ौत रोड पर खेत में बने एक मकान से बरामद हुई।

मौके से एक सुसाइड नोट और एक वीडियो मिला है, जिसमें उसने IPS वाई पूरन कुमार, उनके गनमैन सुशील और पूरे सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने फिलहाल वीडियो और सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन ये मामला पूरे राज्य में सनसनी का विषय बना हुआ है।

वीडियो में संदीप कुमार ने कहा कि, हाल ही में आत्महत्या करने वाले IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के डर से खुदकुशी की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि, पूरन कुमार और उनके गनमैन सुशील ने शराब कारोबारियों से रिश्वत मांगी थी और जब मामला खुलने लगा तो बदनामी के डर से पूरन कुमार ने खुद अपनी जान ले ली

संदीप ने अपने वीडियो में कहा कि,“पूरन कुमार का गनमैन सुशील पैसे मांगता था। व्यापारी पहले ही परेशान था, लेकिन पुलिसवालों ने उसे बुलाकर धमकाया। क्या कुर्सी इसलिए मिली है कि, लोगों से पैसे मांगो? उसकी पत्नी IAS है, साला विधायक है… लेकिन न्याय जनता करती है।” उन्होंने सीधे तौर पर एक दिवंगत IPS अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

वीडियो में ASI संदीप ने एक और सनसनीखेज दावा किया। उन्होंने कहा कि, “सदर थाने के एक मर्डर केस में एक अफसर ने पैसे लेकर नामी मंत्री को बचाने के लिए 50 करोड़ की डील की थी।” उन्होंने खुद को भगत सिंह का फैन बताते हुए कहा कि “सच्चाई बोलने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ती है।”

WhatsApp Image 2025 10 14 at 5.27.37 PM

उन्होंने IG स्तर के अफसरों पर जातिवाद फैलाने का आरोप भी लगाया और कहा कि, “जिस दिन IG पोस्टेड हुए, उन्होंने सबसे पहले ऑफिस में देखा कि, कौन किस जाति का है, और फिर ईमानदार कर्मचारियों को हटाना शुरू कर दिया।” संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि, ईमानदार अफसर नरेंद्र बिजारणिया को भी सिस्टम ने परेशान किया क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार के आगे सिर नहीं झुकाया।

साथ ही संदीप ने वीडियो में कहा कि, हरियाणा में IAS लॉबी, DGP को हटाने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा, “DGP बहुत ईमानदार आदमी हैं। IAS लॉबी चाहती है कि, उन्हें हटाया जाए ताकि ये मलाई खा सकें। ये देश का नाश कर रहे हैं। जाति का जहर घोल रहे हैं। पूरन कुमार जैसे लोग जातिगत रंग देकर पॉलिटिक्स कर रहे हैं

वीडियो के अंत में संदीप ने कहा कि वो “सच्चाई की लड़ाई लड़ते हुए अपनी आहुति दे रहे हैं।” उन्होंने खुद को ईमानदार बताते हुए कहा कि, वो भ्रष्टाचार में शामिल नहीं थे और ये कदम उन्होंने जनता को जगाने के लिए उठाया है। “मैं फक्र महसूस करता हूं कि, मैं ईमानदार हूं। मैं भगत सिंह का फैन हूं। अगर अगले जन्म में भी आऊं तो ऐसे ही बनकर आऊं।”

आपको बता दें कि 6 अक्टूबर को रोहतक पुलिस ने IPS वाई पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार को एक शराब कारोबारी से रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
इसके अगले ही दिन यानी 7 अक्टूबर को पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने घर में खुद को गोली मार ली थी।

तब पुलिस ने प्राथमिक जांच में कहा था कि पूरन कुमार तनाव में थे, लेकिन अब ASI संदीप कुमार की खुदकुशी और वीडियो सामने आने के बाद यह केस नए मोड़ पर पहुंच गया है।
वीडियो में संदीप ने कहा कि “पूरन कुमार को डर था कि अगर भ्रष्टाचार का सच सामने आया तो परिवार और राजनीति पर असर पड़ेगा, इसलिए उन्होंने खुदकुशी कर ली।”

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *