अरविंद केजरीवाल जनता को कर रहे थे संबोधित तभी बच्चें ने किया कुछ ऐसा, देखिए Video

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर के साथ प्रचार में जुटी हुई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जनता से बातचीत कर रहे है इसी बीच एक बच्चा कुछ ऐसी हरकत कर देता है जिसे देखकर लोग खूब हंसने लगते है।

बता दें कि, दिल्ली चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट की जनता से जुड़ रहे है और आप द्वारा जनता को दी जा रही योजनाओं के बारे में बातचीत कर रहे है। इस वीडियो को खुद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है ‘गूफी किड’ यानी कि एक शरारती बच्चा।

बता दें कि, वीडियो में देखा जा सकता है कि, अरविंद केजरीवाल जनता से रूबरू हो रहे है और उनके साथ कुछ जानकारी साझा कर रहे है। बात काफी सीरियस चल रही है और इसी बीच बच्चे को मस्ती सूझती है और वह डांस करने लगता है।

https://www.instagram.com/reel/DE7rgVgyZKE/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं, विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिल रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया और लिखा, “डर के डर से बौखलाई बीजेपी ने अपने गुंडों से अरविंद केजरीवाल पर हमला करवाया। बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल जी पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें। बीजेपी वालों, तुम्हारे इस कायराने हमले से केजरीवाल डरने वाले नहीं है, दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी।”

 

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago